बेटे के हाथ में मटकी, माथे पर तिलक…जरीन खान के अंतिम संस्कार का नजारा देख उठे सवाल

जायद खान और सुजैन की मां जरीन खान के संस्कार में बेटे को हाथ में मटकी, माथे पर तिलक और गले में जनेऊ डाले देख लोगों के दिमाग में तरह-तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं. हर किसी का कहना है कि वह खान हैं और उनका हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार क्यों हुआ.

Published by Prachi Tandon

Zarine Khan Last Rites: बॉलीवुड एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान का बीते दिन यानी 7 नवंबर को निधन हो गया था. जरीन खान के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया और कई फिल्मी सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में भी पहुंचे. जरीन खान के अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पूरे दिन छाई रहीं, लेकिन एक वीडियो पर सभी की नजरें टिक गईं. वायरल वीडियो में जरीन खान के बेटे जायद खान हाथों में मटकी, माथे पर चंदन का तिलक और गले में जनेऊ पहने दिखे. इस नजारे ने सोशल मीडिया पर सवालों का ढेर लगा दिया.

क्यों हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ जरीन खान का अंतिम संस्कार?

एक्टर संजय खान की पत्नी और जायद-सुजैन खान की मां जरीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया है. वायरल वीडियो में यह देखा भी जा सकता है कि जरीन खान के बेटे जायद खान के हाथों में मटकी थी, माथे पर चंदन और गले में जनेऊ के साथ श्मशान हिंदुओं वाला था. साथ ही पंडित जी भी पहुंचे थे. ऐसे में लोगों का सवाल था कि जरीन खान का हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार क्यों हो रहा है.  

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Related Post

इन सवालों का जवाब यह है कि जरीन खान मुस्लिम नहीं थीं. वह हिंदू भी नहीं थीं, बल्कि पारसी थीं. हालांकि, उनके पति संजय खान मुस्लिम धर्म को मानते हैं. 

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड से बुरी खबर, इस मशहूर एक्टर की पत्नी का हुआ निधन, ऋतिक रोशन से भी था कनेक्शन

जरीन खान की थी आखिरी इच्छा

अगर अब भी यह सवाल मन में आता है कि पारसी होने के बाद भी जरीन खान का हिंदू रीति-रिवाजों से संस्कार क्यों हुआ. तो इसका जवाब है कि यह जरीन खान की इच्छा थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जरीन खान चाहती थीं कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक किया जाए. यही वजह है कि जरीन खान के अंतिम संस्कार में उनके बेटे जायद माथे पर तिलक और गले में जनेऊ पहन अपनी मां का संस्कार करने पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें: हाई हील्स ने करवाई मनोज बाजपेयी की ‘बेटी’ की किरकिरी, बिगड़ा बैलेंस और फिसलकर गिर पड़ी

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026