धनश्री से तलाक के बाद दूसरी शादी को तैयार हैं Yuzvendra Chahal, दिया सबसे बड़ा हिंट

युजवेंद्र की नई पोस्ट से कयास लगने लगे कि क्रिकेटर अब लाइफ में दूसरी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि युजवेंद्र का नाम तलाक के बाद से ही आरजे महवश से जुड़ रहा है.

Published by Kavita Rajput

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्ख़ियों में रहते हैं. डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद अब चहल ने हिंट दिया है कि वह दूसरी शादी करने को तैयार हैं. जी हां, युजवेंद्र ने ब्लैक सूट में सज धजकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में चहल काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं लेकिन फोटोज के साथ लिखा गया कैप्शन सबका ध्यान खींच रहा है. दरअसल, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए चहल ने लिखा है, शादी के लिए रेडी हूं बस लड़की चाहिए. 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

युजवेंद्र की इस पोस्ट से कयास लगने लगे कि क्रिकेटर अब लाइफ में दूसरी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि युजवेंद्र का नाम तलाक के बाद से ही आरजे महवश से जुड़ रहा है. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है. दोनों अपनी अच्छी बॉन्डिंग को दोस्ती करार देते हैं लेकिन  युजवेंद्र ने जब से ये नई पोस्ट शेयर की है तबसे सोशल मीडिया यूजर्स आरजे महवश को ये पोस्ट टैग करके उनसे शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. 

Related Post

मार्च में हुआ था तलाक

बता दें कि धनश्री और युजवेंद्र की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी. जून 2022 से दोनों अलग रहने लगे थे. 5 फरवरी 2025 को इन्होंने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी थी और मार्च 2025 में इनका तलाक कोर्ट ने फाइनल कर दिया था. तलाक के बाद धनश्री ने रियलटी शो राइज एंड फॉल में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने युजवेंद्र पर शादी के बाद चीटिंग के आरोप लगाए थे.

इस शो में धनश्री पर बार-बार युजवेंद्र के नाम का इस्तेमाल कर पब्लिसिटी और सिम्पैथी बटोरने के आरोप लगे थे. युजवेंद्र ने भी उनके आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा था कि उनकी वजह से अगर किसी का घर चल रहा है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. युजवेंद्र ने धनश्री के चीटिंग के आरोपों को भी खारिज कर दिया था. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026