Dhurandhar के नेगेटिव कैंपेन पर भड़कीं यामी गौतम, कहा- राक्षस सबको काटेगा, इंडस्ट्री को दीमक…

Yami Gautam on Dhurandhar Controversy: रणवीर सिंह स्टारर खूब सारी कंट्रोवर्सी के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. धुरंधर को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी के बीच यामी गौतम ने नेगेटिव कैंपेन पर भड़कते हुए बात की है और इस ट्रेंड को खत्म करने की अपील की है.

Published by Prachi Tandon

Yami Gautam Instagram Post: आदित्य धर डायरेक्टेड और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर को लेकर लंबे समय से हाईप बनी हुई है. फिल्म को लेकर एक तरफ फैंस के बीच एक्साइटमेंट है, वहीं दूसरी तरफ विवादों का बाजार भी गर्म है. इन्हीं विवादों पर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने रिएक्ट किया है. यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री में मार्केटिंग के नाम पर पैसों के बूते पर फिल्मों का लोगों के बीच हाईप बनाने पर कड़ा विरोध किया है. इसी विरोध में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने धुरंधर के लिए चल रहे नेगेटिव कैंपेन के बारे में भी बात की है. 

यामी गौतम ने धुरंधर कंट्रोवर्सी पर किया रिएक्ट

एक्ट्रेस यामी गौतम ने धुरंधर के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले लिखा, कुछ समय से कुछ कहना चाह रही थी, लगता है कि आज वही दिन है और मुझे कह देना चाहिए. यामी ने आगे लिखा, फिल्म की मार्केटिंग के नाम पर पैसे देने का जो तथाकथित ट्रेंड चल रहा है, इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि फिल्म के लिए अच्छा ‘हाइप’ बनाया जाए, वरना ‘वे लोग’ नेगेटिव चीजें लिखते रहेंगे (फिल्म रिलीज होने से पहले ही), जब तक आप ‘उन्हें’ पैसा नहीं देते. यह कुछ और नहीं, बल्कि एक तरह की जबरदस्ती वसूली है. सिर्फ इसलिए कि यह व्यवस्था किसी के लिए मौजूद है चाहे किसी फिल्म को ‘हाइप’ देने के लिए या किसी अन्य एक्टर/फिल्म के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाने के लिए. यह एक प्लेग है जो हमारी इंडस्ट्री के फ्यूचर पर बड़े लेवल पर असर डालने वाला है. 

यामी गौतम ने दिखाया काले सच का आईना!

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

Related Post

ये भी पढ़ें: 250 करोड़ के बंगले में आलिया-रणबीर ने किया गृहप्रवेश, छोटी-सी राहा ने नन्हें हाथों से की पूजा

यामी गौतम ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, दुर्भाग्य से, अगर कोई सोचता है कि इसका नुकसान नहीं है और इसे कर लेते हैं, क्योंकि यह न्यू ‘नॉर्मल’ है तो यह गलत है. यह ‘ट्रेंड’ नाम का राक्षस हर किसी को अंत में काटने वाला है. अगर पिछले पांच सालों में खासकर ‘सक्सेस’ के नाम की चीजों के बारे में बात की जाए, तो दुर्भाग्य से कई लोगों की तस्वीर अच्छी नहीं होगी. कोई ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर सकता, क्योंकि इंडस्ट्री कई मोर्चों पर एक साथ है. 

यामी ने अपने पोस्ट में आगे कहा, मैं एक ईमानदान इंसान की पत्नी के तौर पर कह रही हूं, जिसने मेहनत, विजन और हिम्मत से अपनी टीम के साथ मिलकर इस फिल्म को सब कुछ दिया है, जिससे कुछ ऐसा बन सके जिस पर मुझे पता है कि भारत को गर्व होगा…इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के आखिरी में लिखा, हमें अपनी इंडस्ट्री के माहौल की रक्षा करनी होगी. 

ये भी पढ़ें: Amaal Malik-Tanya Mittal Wedding: ये क्या? फाइनल से पहले बिग बॉस के घर में अमाल ने भरी तान्या मित्तल की मांग! Video वायरल

Prachi Tandon

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026