‘बीवी सिर्फ खाना बनाए’, मजहर खान की सालों पुरानी सोच हुई वायरल; जीनत के बाहर काम करने पर था ऐतराज़!

Mazhar Khan And Zeenat Aman: बॉलीवुड की दिग्गज एक्टर मजहर का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मजहर ने खुद को रूढ़िवादी बताया और सुझाव दिया कि वह चाहते हैं कि जीनत अपने करियर की बजाय अपने घर परिवार पर ज्यादा ध्यान दें.

Published by Preeti Rajput

Mazhar Khan And Zeenat Aman: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने हाल ही में शादी के बजाय लिव-इन रिलेशनशिप का समर्थन किया था. जिसके कारण वह सुर्खियों में आ गई हैं. साथ ही उन्होंने अपने दूसरे पति, मजहर खान की मृत्यु के बाद दोबारा शादी न करने की बात भी दोहराई थी. उन्होंने बताया कि किस तरह से निजी अनुभवों ने रिश्तों को लेकर उनके विचारों को पूरी तरह से बदल दिया है. इस बार फिर से चर्चा में आने के बाद, मजहर का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ITMB शोज द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में मजहर ने खुद को रूढ़िवादी बताया और सुझाव दिया कि वह चाहते हैं कि जीनत अपने करियर की बजाय अपने घर परिवार पर ज्यादा ध्यान दें. 

पुराना वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो में अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा कि – ‘मैं अपनी पत्नी को बिल्कुल फिल्म में कास्ट नहीं करने वाला हूं. मेरी पत्नी एक पत्नी का फर्ज निभाएगी. वह पूरी टीम के लिए खाना बनाकर उसे सेट तक पहुंचाएगी. मैं बहुत ही रूढ़िवादी सोच वाला व्यक्ति हूं. मैं इस बारे में बिल्कुल साफ कह रहा हूं कि अगर तुम मेरी पत्नी हो, तो कृपया सिर्फ एक पत्नी की तरह काम करो. 

जीनत का काम करना नहीं था पसंद

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जीनत को फिल्मों से ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित किया था. इस सवाल पर मजहर ने कहा कि – उन्हें फिल्मों में काम करने से रोकना मेरे लिए बिल्किल सही नहीं होगा. उन्होंने 15 साल तक इंडस्ट्री में सक्रिय रुप से काम किया है. लेकिन अभी उनकी पहली प्राथमिकता अपने बच्चों और घर के लिए होनी चाहिए. हमारे बच्चे छोटे हैं. अगर उन्हें कोई ऑफिस मिलता है, तो शायद वह एक या दो फिल्में कर सकती हैं. हालांकि, मैं उनके साथ कभी फिल्में नहीं करना चाहूंगा. मेरा मानना है कि घर की बात घर में रहनी चाहिए. 

सालों बाद जीनत खान नौ तोड़ी चुप्पी

कई साल बाद, सिमी गरेवाल के साथ एक साक्षात्कार में मजहर से अपनी शादी के बारे में बताते हुए जीनत ने अपने विचार खुलकर साझा किए. उन्होंने कहा कि – ‘उस समय मैं मां बनने के लिए तैयार थी. मुझे महसूस हो रहा था कि मुझे सचमुच बच्चे चाहिए. यही कारण था कि मैंने शादी की. मेरा मानना है कि शादी करने का एकमात्र कारण परिवार बसाना है’. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने मजहर से शादी परिवार के विरुद्ध जाकर की थी. उन्होंने कहा कि- ‘मैंने अपने परिवार और विशेष रुप से अपनी मां के भारी विरोध के बाद भी उनसे शादी की थी. बाद में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी हालत बहुत खराब हो गई. उस समय शादी के दौरान मैं चीजों को ठिक से समझ नहीं पा रही थी. लेकिन जब मैंने पीछे मुड़कर देखा, तो मुझे एहसास हुए कि हमेशा से ही मुझे बाहरी दुनिया से अलग रखने की मंशा थी. वह मुझे बच्चों के साथ घर में ही रखना चाहते थे.  बजाय इसके कि मुझे बाहर जाने और अपनी मर्जी से जीने के लिए मुझे प्रोत्साहित करें.’

Akshay Kumar-Twinkle Khanna: अक्षय कुमार ने खोल दिया राज़, गुस्से में ट्विंकल खन्ना इस तरह सिखाती हैं पति को सबक?

दो बार की थी शादी

 मजेदार बात तो यह है कि लगभग 27 साल पहले एक इंटरव्यू में जीनत ने कहा था कि दो लोग बिना शादी के भी साथ में रह सकते हैं. एक ऐसा विचार जिसे उन्होंने पिछले साल ही दोहराया, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई. लेकिन वह अपने रुख पर कायम रहीं और एक बार फिर से लिव इन में रहने के महत्व को लेकर एक पोस्ट साझा की. 1970 के बाद जीनत अमान हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपूलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गईं. उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और देव आनंद जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया है. उन्होंने अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर संजय खान से विवाह किया. वह पहले से ही विवाहित थे और उनके 4 बच्चे थे. कपल की यह शादी विवादों के साथ खत्म हो गई.  सात साल बाद, उन्होंने मजहर खान से विवाह किया. वह 1998 में मजहर खान की मृत्यु हो गई. मजहर खान 42 वर्ष के थे.

 Box Office collection day 6: बुधवार की जंग में ‘अस्सी’ का दबदबा! ‘दो दीवाने सहर में’ को दी करारी मात, 8वें दिन का चौंकाने वाला…

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

CM Yogi Japan visit: टोक्यो में जापानी साध्वी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया खास तोहफा, क्यों है यह उपहार इतना विशेष

CM Yogi Japan visit: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर टोक्यो में…

February 26, 2026