Dhurandhar Movie Rahul Gandhi: कौन हैं धुरंधर वाले राहुल गांधी, जिसे लेकर हुआ कन्फ्यूजन, जानें क्या है सच?

Dhurandhar Movie: राहुल गांधी के नाम ने ‘धुरंधर’ को विवाद में ला दिया. राजनीति नहीं, सिनेमा की सच्चाई निकली अलग. आइए जानते हैं कि कौन है इस फिल्म में राहुल गांधी.

Published by sanskritij jaipuria

Dhurandhar Movie: इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. लोग फिल्म की कहानी और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच एक और बात ने लोगों का ध्यान खींचा, जब फिल्म के क्रेडिट में राहुल गांधी का नाम एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर दिखा.

कई लोगों को लगा कि ये नाम कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का है. इसी गलतफहमी के चलते सोशल मीडिया पर मजाक और चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि सच्चाई यह है कि इस फिल्म से जुड़े राहुल गांधी कोई राजनेता नहीं हैं.

कौन हैं असली राहुल गांधी?

फिल्म में जिन राहुल गांधी का नाम है, वे एक सीनियर फिल्म प्रोड्यूसर हैं. वे इससे पहले द फैमिली मैन, फर्जी, रॉकेट बॉयज, रुस्तम और वेदा जैसी कई चर्चित परियोजनाओं पर काम कर चुके हैं. नाम एक होने की वजह से लोगों को भ्रम हुआ.

Related Post

कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी नया इतिहास बनाया है. ये हिंदी सिनेमा में दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने उस दिन करीब 53.70 करोड़ रुपये कमाए और जवान, एनिमल, गदर 2 और द कश्मीर फाइल्स जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. यहां तक कि इसने पुष्पा 2 और बाहुबली 2 की हिंदी कमाई को भी पार कर लिया.

छह खाड़ी देशों में बैन

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर’ को छह खाड़ी देशों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में रिलीज की अनुमति नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि फिल्म के विषय और पाकिस्तान से जुड़े पहलुओं के कारण वहां इसे मंजूरी नहीं दी गई.

फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन

फिल्म में रणवीर सिंह मेन रोल में हैं. उनके साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी अहम किरदारों में नजर आते हैं. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो इससे पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जाने जाते हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Insurance Complaints: पॉलिसी लेने से पहले सावधान, ये बीमा कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों को परेशान, यहां देखें शिकायतों का डेटा

Insurance Complaints: भारत में बीमा पॉलिसीधारकों की नाराजगी बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022-23 से…

March 18, 2026

धुरंधर: द रिवेंज को देखने आए फैंस हुए नाराज, फिल्ममेकर्स को मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है मामला?

Dhurandhar Theatre Problem: फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि…

March 18, 2026

X down: एक्स प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में डाउन, सर्विस हुई ठप, नहीं दिख रहे नए पोस्ट

X down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार रात 8:15 बजे से दुनियाभर में ठप हो…

March 18, 2026

चीन-ईरान सैन्य गठजोड़ को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई रिपोर्ट ने बढ़ाई ट्रंप-नेतन्याहू की टेंशन

Sodium perchlorate supply: चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन और रॉकेट ईंधन तैयार करने में…

March 18, 2026

TVS Apache RR310 Vs Bajaj Pulsar N125: माइलेज और स्पीड! जानें कौन सी बाइक देगी बेहतर वैल्यू

Bike comparison 2026 India: Apache RR310 एक प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे ट्रैक के…

March 18, 2026

Weather 19 March 2026: IMD के अलर्ट के बाद निकाल लें छतरी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Forecast 19 March 2026: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल चुका…

March 18, 2026