जब चश्मे के पीछे ऐश्वर्या ने छुपाई अपने चेहरे की चोट, Salman Khan पर गया था लोगों का शक!

ब्रेकअप के सालों बाद ऐश्वर्या ने सलमान के साथ रिश्ते को बड़ी भूल कहा था. यहां तक कि उन्होंने सलमान पर मारपीट और गाली गलौज के आरोप भी लगाए थे.

Published by Kavita Rajput

Aishwarya Rai Salman Khan Break Up: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई. मॉडलिंग से होते हुए ऐश्वर्या फिल्मों तक पहुंचीं और फिर यहां सक्सेस पाई लेकिन इस दौरान उनका नाम कई विवादों में भी सामने आया. खासकर ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ काफी सुर्ख़ियों में रही. फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान उनका नाम सलमान खान से जुड़ा. दोनों की नजदीकियों की खबर आग की तरह फैली और जल्द ही ये रिलेशनशिप में भी आ गए.

ऐश्वर्या को फिजिकली एब्यूज करते थे सलमान!
दोनों का रिश्ता हमेशा गॉसिप गलियारों में छाया रहा क्योंकि इनके अफेयर से ज्यादा इनके ब्रेकअप की चर्चा हर तरफ हुई. दोनों के ब्रेकअप की वजह को लेकर भी कई कयास लगे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि सलमान ऐश्वर्या को लेकर ओवरपजेसिव थे जिसकी वजह से ये रिश्ता टिक नहीं सका. इसके अलावा ये भी कहा गया कि सलमान ऐश्वर्या को फिजिकली एब्यूज भी करते थे जिससे वो बेहद परेशान हो गई थीं. वैसे दोनों के रिश्ते में फिजिकल एब्यूज की बातें तब आम हो गई थीं जब साल 2000 में एक अवॉर्ड शो में ऐश्वर्या अपने चेहरे के ज़ख्म छुपाने के लिए चश्मा लगाकर पहुंच गई थीं. चश्मे के पीछे चेहरा छुपाने की वजह बताते हुए ऐश्वर्या ने तर्क दिया था कि वो सीढ़ियों से गिर गई थीं जिसकी वजह से उनके चेहरे पर चोट लग गई. 

Related Post

जब ब्रेकअप पर बोलीं ऐश्वर्या 
ब्रेकअप के कुछ सालों बाद ऐश्वर्या ने सलमान के साथ रिलेशनशिप को बड़ी भूल करार दिया था. यहां तक कि उन्होंने सलमान पर मारपीट और गाली गलौज के आरोप भी लगाए थे. खुद एक इंटरव्यू में ये कहा था कि सलमान इतने ओवर पजेसिव थे कि वो दूसरे को-स्टार्स से उनका नाम लिंक करके उनके साथ उलजुलूल बातें करते थे.बहरहाल, ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या जब विवेक ओबेरॉय के नज़दीक आईं तो और ज्यादा हंगामा हो गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक सलमान के निशाने पर आ गए थे. यहां तक कि विवेक ने भी सलमान पर आरोप लगाए थे कि सलमान ने उन्हें 41 बार कॉल करके धमकी दी थी. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026