मरते-मरते बचे थे विवेक ओबेरॉय; बार-बार मना करने के बावजूद ड्राइवर ने कर दिया था ‘कांड’

विवेक ओबेरॉय ने बताया कि 2002 में फिल्म ‘रोड’ की शूटिंग के दौरान वे एक बड़े हादसे से बचे थे. रात में ऊंट गाड़ी से टक्कर के बाद उनकी जान जाते-जाते बची.

Published by Kavita Rajput

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) जल्द ही फिल्म ‘मस्ती-4’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में विवेक के साथ ही अफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) लीड रोल में नजर आयेंगे. फिल्म के प्रमोशन के दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक बेहद ही डरावना किस्सा साझा किया है. यह पूरा वाकया साल 2002 में आई विवेक की फिल्म ‘रोड’ के शूटिंग से जुड़ा था. एक्टर ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हो रही थी, एक रात शूटिंग के सिलसिले में उनका बीकानेर से जैसलमेर जाना हुआ. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि एक्टर की जान जाते-जाते बची. 

बार–बार मना किया लेकिन ड्राइवर नहीं माना 

Related Post

विवेक ओबेरॉय बताते हैं कि वे रात के समय बीकानेर से जैसलमेर की तरफ जा रहे थे. ये एक बेहद खूबसूरत रास्ता था लेकिन सफर रात का था, एक्टर के अनुसार उन्होंने कई बार अपने ड्राइवर को समझाया कि आगे विजिबिलिटी ठीक नहीं है, गाड़ी धीरे चलाओ लेकिन वो नहीं माना. आखिर अचानक से कार के सामने एक ऊंट गाड़ी आ गई. विवेक बताते हैं कि वे आगे की सीट पर ही बैठे थे लेकिन सीट पीछे की ओर कर रखी थी, एक्सीडेंट होते ही धमाके जैसी आवाज़ आई और ऊंट गाड़ी की रॉड्स कार का कांच तोड़ते हुए सीधे उनसे दो इंच ऊपर रुकीं. 

मरते-मरते बचे विवेक, खाई ये कसम 

विवेक कहते है कि यदि उस रात उन्होंने सीट को सीधा रखा होता तो उनकी जान चली जाती. वो रॉड्स उनके आर-पार होतीं. एक्टर बताते हैं कि इस घटना के बाद उन्होंने कसम खा ली थी कि वे कभी भी रात के समय बाय रोड ट्रेवल नहीं करेंगे.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026