इंटीमेट सीन में एक्ट्रेस के करीब आया एक्टर, Kiss के लिए खोला मुंह तो…नई होने की वजह से नहीं कर पाईं मना!

Bollywood Intimate Scenes: इंटीमेट सीन की शूट दौरान एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हो गया था जिसे वह नई होने की वजह से रोक नहीं पाई थीं. एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Published by Prachi Tandon

Vidya Balan Movies: बॉलीवुड फिल्मों में इंटीमेट और किसिंग सीन बहुत आम हो गए हैं. इन सीन्स के शूट के समय एक्ट्रेस और एक्टर, दोनों की च्वाइस और सिचुएशन का ध्यान रखा जाता है. लेकिन, कई बार सेट पर ऐसी चीजें हो जाती हैं जो सालों-साल लोगों को याद रह जाती हैं. ऐसा ही एक किस्सा विद्या बालन (Vidya Balan) के शुरुआती करियर का भी रहा है. विद्या बालन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन जब वह फिल्मी दुनिया में नई थीं, तो उनके साथ इंटीमेट सीन के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जो उन्हें आज भी याद है और जिसे वह बताते हुए खूब हंसती हैं. 

इंटीमेट सीन में एक्टर को नहीं कर पाईं मना!

विद्या बालन (Vidya Balan Movies) ने स्क्रीन पर बोल्ड किरदार निभाने और रियल लाइफ में बोल्ड स्टेटमेंट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया था जहां उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर की एक फिल्म के इंटीमेट सीन शूट का जिक्र किया था. विद्या बालन ने बताया था सेट पर लाइट-कैमरा सब शूट के लिए तैयार था. ऐसे में सामने से को-स्टार आया. वह चाइनीज खाकर आए थे और उनके मुंह से लहसुन-सोया सॉस की स्मेल आ रही थी.

विद्या (Vidya Balan Bold Scenes) ने आगे बताया, वह इंटीमेट सीन में यह सोच रही थीं कि इस आदमी को ब्रश करना याद दिलाने वाला भी कोई नहीं है. लेकिन, वह फिल्मी दुनिया में नई थीं, ऐसे में वह एक्टर को मिंट ऑफर नहीं कर पाई थीं. 

संजय दत्त के मुंह से आ रही थी स्मेल!

Related Post

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विद्या बालन (Vidya Balan News) ने उसी पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह एक्टर संजय दत्त थे. बता दें, साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म परिणीता में संजय दत्ता और विद्या बालन ने बेबाकी से इंटीमेट सीन दिया था. हालांकि, एक्ट्रेस का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

इंटीमेट सीन के बाद ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

विद्या ने फनी किस्से के साथ-साथ बताया कि इंटीमेट सीन शूट होने सेपहले वह थोड़ा घबरा रही थीं, तब संजय दत्त ने मुस्कुराकर कहा, विद्या मैं खुद नर्वस हूं…अब ये सीन करेंगे कैसे करेंगे. विद्या का कहना था कि संजय दत्त की यह बात सुनकर उनका डर खत्म हो गया और आराम से उन्होंने सीन शूट कर लिया. 

Prachi Tandon

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026