Tere Ishk Mein Trailer: जुनूनी आशिक के रोल में धनुष, कृति बनीं बेवफा GF, फैंस बोले-सैयारा का बाप होगी फिल्म

'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी. ये धनुष और कृति की साथ में पहली फिल्म है. जुनूनी आशिक की भूमिका में धनुष काफी जंच रहे हैं, वहीं कृति सैनन की एक्टिंग स्किल्स भी कमाल नजर आ रही हैं.

Published by Kavita Rajput

साउथ स्टार धनुष (Dhanush) और एक्ट्रेस कृति सैनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’(Tere Ishk Mein) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ‘तेरे इश्क में’ कहानी है एक गुस्सैल और हिंसक लड़के की जो जूनून की हद तक एक लड़की से प्यार करता है और जब वो लड़की उसका दिल तोड़ देती है और दूसरे लड़के से शादी करने चली जाती है तो वो लड़का हर हद से गुजर जाता है.

जुनूनी आशिक की भूमिका में धनुष काफी जंच रहे हैं, वहीं कृति सैनन की एक्टिंग स्किल्स भी कमाल नजर आ रही हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं जो कि तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु 2 और रांझणा जैसी फिल्में बना चुके हैं. धनुष के साथ आनंद एल राय रांझणा के बाद 12 साल बाद काम कर रहे हैं. 

Related Post

सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया ट्रेलर

14 नवंबर को रिलीज हुआ फिल्म तेरे इश्क में का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स भी फिल्म में धनुष और कृति के किरदार की झलक देखने के बाद फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, धनुष हर बार की तरह हमें स्क्रीन से चिपकने को मजबूर कर देंगे जबकि कृति की एक्टिंग कमाल लग रही है. एक यूट्यूब यूजर ने लिखा, भाई सैयारा का बाप लोडिंग हो रहा अहै 28 नवंबर को. एक अन्य यूजर ने धनुष के किरदार की तारीफ करते हुए कहा, आनंद एल राय को धन्यवाद जिन्होंने हीरो को टिपिकल यूपी का बेरोजगार लड़का नहीं दिखाया है, वो करियर ओरिएंटेड है और टिपिकल देवदास टाइप नहीं है. काफी कुछ बदल गया है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सैयारा और दीवानियत वाले बच्चे को बोलो कि ये होती है मूवी

‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी. ये धनुष और कृति की साथ में पहली फिल्म है. धनुष इसके अलावा D54 में काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई में फिल्ममेकर विग्नेश राजा के डायरेक्शन में शुरू हो चुकी है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026