Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > ‘खत्म होने की कगार पर,’ अपनी ही फिल्म को लेकर ये क्या बोल गईं तापसी पन्नू?

‘खत्म होने की कगार पर,’ अपनी ही फिल्म को लेकर ये क्या बोल गईं तापसी पन्नू?

Taapsee Pannu : तापसी पन्नू ने हाल ही में कहा कि OTT प्लेटफॉर्म भी अलग तरह की कहानियों को शामिल नहीं करना चाहते हैं. एक्टर की नई फिल्म अस्सी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

By: Preeti Rajput | Published: February 16, 2026 12:55:02 PM IST



Taapsee Pannu : बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी रिलीज होने के लिए तैयार है. यह उनकी डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ तीसरी फिल्म है. इससे पहले वह मुल्क और थप्पड़ जैसी बेहतरीन फिल्में उनके सात कर चुकी है. इस फिल्म में तापसी एक वकील का किरदार निभा रही हैं. जो एक बेरहम केस लड़ती है. PTI से बात करते हुए तापसी ने कहा कि अस्सी जैसी अलग तरह की कहानियां अब खत्म होने की कगार पर है. 

तापसी ने क्या बोला?

तापसी ने कहा कि ‘हमारा सो-कॉल्ड कमर्शियल सिनेमा एक खास टेम्पलेट को फॉलो करता है और हम आम तौर पर उस टेम्पलेट में काम नहीं करते हैं. सच यह है कि लोग सोचते हैं कि इस तरह की फिल्में OTT पर आती रहेंगी और हम उन्हें देखते रहेंगे. लेकिन नहीं, OTT भी इस तरह की फिल्में नहीं चाहते. उनके पास साफ आदेश हैं कि वह सिर्फ वही फिल्में चुनना चाहते हैं तो थिएटर में चल रही हैं.’

खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता…ऑर्केस्ट्रा डांस वायरल वीडियो के बीच गोविंदा को लेकर अली असगर का बड़ा खुलासा

OTT को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस? 

उन्होंने आगे कहा कि ‘वह उस थिएटर ऑडियंस को अपने प्लेटफॉर्म पर ले जाना चाहती हैं. हमारे पास पहले से ही इस तरह की ऑडियंस है, हम चाहते हैं कि हमारे देश की बड़ी ऑडियंस प्लेटफॉर्म को सब्सक्राइब करे’. इसी वजह से मैं कहती हूं कि हम खत्म होने की कगार पर हैं. जब तक लोगों को यह एहसास नहीं हो जाता कि हमें इसे देखने की जरूरत है. कभी-कभी रियलिटी देखना भी अच्छा होता है. हमारे पास बहुत से लोग हैं, जो कहते हैं कि हम अच्छी और जमीन से जुड़ी कहानियां नहीं बनाते हैं.  आपने ज़मीन से जुड़ी कहानियों को कब सपोर्ट किया? घर पर बैठकर OTT पर देखना अच्छे सिनेमा को सपोर्ट करने तरीका ये नहीं है. अगर आपको फिल्म पसंद है, तो बात फैलाएं और लोगों को थिएटर आने दें.

बॉलीवुड में फिर माफिया का साया? सलमान खान के बाद इन सुपरस्टार्स को दी लॉरेंस ने धमकी, बोले सितारे – ‘ये 1990 का दौर नहीं’

 

Advertisement