26 साल बड़े एक्टर के साथ रेप सीन करते समय भड़क गईं सुष्मिता सेन, डायरेक्टर से कही चौंकाने वाली बात!

फिल्म ‘चिंगारी’ में सुष्मिता सेन और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे जिसमें एक्ट्रेस ने सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. सुष्मिता ने अपने करियर में कई चैलेंजिंग रोल्स को निभाया है. इंडस्ट्री की बहुत कम एक्ट्रेस हैं जिनपर ‘टाइपकास्ट’ याने एक सा रोल करने वाली एक्ट्रेस का ठप्पा नहीं लगा है. सुष्मिता उन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं. बात चाहे फिल्मों की हो या OTT प्लेटफॉर्म पर आई किसी सीरीज की, सुष्मिता ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री और फैन्स के दिल में अलग जगह बनाई है. हालांकि, एक्टिंग के साथ-साथ सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रह चुकी हैं. आज हम आपको सुष्मिता की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जिसे लेकर कई विवाद हुए थे. 

रेप सीन को लेकर मचा था हंगामा 

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘चिंगारी’ में सुष्मिता सेन और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में सुष्मिता सेन ने सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में मिथुन और सुष्मिता के बीच कई इंटिमेट और रेप सीन फिल्माए गए थे. बताते हैं कि ऐसे ही एक सीन की शूटिंग के दौरान मिथुन अपना आप खो बैठे थे. बाद में इस बात की शिकायत सुष्मिता सेन ने फिल्म की डायरेक्टर कल्पना लाजमी से की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता सेन ने यहां तक आरोप लगा दिए थे कि शूटिंग के नाम पर मिथुन ने उनका सेक्सुअल हरासमेंट करने की कोशिश की थी. इन आरोपों के बाद मिथुन ने फिल्म बीच में ही छोड़ने का मन बना लिया था लेकिन फिर उन्होंने सुष्मिता से माफ़ी मांगकर शूटिंग पूरी की.

Related Post

प्रमोशन के दौरान बीच में ही चली गईं थी सुष्मिता 

बताते हैं कि इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी ऐसा कुछ हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. दरअसल, प्रमोशन के समय एक अन्य एक्टर अनुज साहनी ने दावा किया था कि इस फिल्म में किसिंग सीन के लिए 36 दफा टेक लिए गए थे. यह बात सुनते ही सुष्मिता ने खुद को फिल्म के प्रमोशन से दूर कर लिया था. एक्ट्रेस का कहना था कि फिल्म की कहानी से ज्यादा चर्चा किसिंग सीन की हो रही है जो कि गलत है. बताते चलें कि रिलीज के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026