क्या खाली सीटें देख रही हैं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’? Kantara Chapter 1 के सामने बुरी तरह पिटी ‘नेपो किड्स’ की फिल्म!

Box Office Collections: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 के आगे नेपो किड्स जाह्नवी और वरुण की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी कुछ खास नहीं परफॉर्म कर पाई है. फिल्म को न खास तारीफ मिल रही है और न ही ऑडियंस.

Published by Prachi Tandon

Sunny Sanskari Tulsi Kumari Vs Kantara Chapter 1: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा हुआ है. फिल्म ने पहले दिन लगभग 60 करोड़ रुपए की कमाई है. छप्परफाड़ कमाई के बाद ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 पहले दिन सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं, दूसरी तरफ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की हालत पस्त होती दिख रही है. बॉलीवुड के नेपो किड्स यानी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) ऑडियंस को इंप्रेस करने में फेल होते हुए नजर आ रहे हैं. क्योंकि, फिल्म ने पहले दिन तो दशहरे की छुट्टी की वजह से ठीक-ठाक बिजनेस कर लिया, लेकिन दूसरे ही दिन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की हवा निकल गई. 

क्या फ्लॉप हो जाएगी जाह्नवी-वरुण की फिल्म?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari Collection) ने लगभग 9 करोड़ का बिजनेस किया था. लेकिन, दूसरे दिन तो फिल्म की जैसे हवा ही निकल गई और लग रहा है कि थिएटरों में खाली सीटें ही जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म देख रही है. जाह्नवी-वरुण (Janhvi-Varun Movie) की फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 3.62 करोड़ का बिजनेस किया है, जो पहले दिन के मुकाबले आधा भी नहीं है. 

Related Post

ऐसे में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने दो दिनों में कुल कलेक्शन लगभग 12.87 करोड़ का किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म लगभग 60 करोड़ में तैयार की गई है. ऐसे में तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की बॉक्स ऑफिस पर चल रही आंधी के बीच नेपो किड्स की फिल्म अपना बजट भी निकाल ले तो उसके लिए बहुत बड़ी बात होगी.  

घिसी-पिटी कहानी के भरोसे नेपो किड्स का करियर?

किसी भी नेपो किड्स से एक्टिंग नहीं होती है, इस बात में कोई दो राय नहीं है. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Movies) और वरुण धवन फिलहाल ताजा उदाहरण भी रहे हैं, लेकिन फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कहानी भी कुछ खास दमदार नहीं है. आसान भाषा में कहें तो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के पास न कहानी है और न कहानी में दम भरने वाले लोग. बस एक घिसी-पिटी कहानी में जाह्नवी, वरुण के साथ सान्या और रोहित श्रॉफ का तड़का मारकर सिनेमाघरों में पेश कर दिया है. 

Prachi Tandon

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026