सनी देओल की डेब्यू फिल्म देखकर क्यों आगबबूला हो गए थे Dharmendra, उठाया था ये बड़ा कदम!

फिल्म का ट्रायल देखकर धर्मेंद्र बेहद नाराज हुए थे जिसके बाद उनका एक निर्णय सनी देओल को बहुत भारी पड़ा था.

Published by Kavita Rajput

कहते हैं कि सफलता चांदी की थाल में परोसकर नहीं मिलती, इसके लिए जी तोड़ मेहनत करना पड़ती है. ऐसा ही कुछ हुआ था सनी देओल (Sunny Deol) के साथ. दरअसल, ये किस्सा खुद धर्मेंद्र (Dharmendra) ने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था. पूरा वाकया फिल्म ‘बेताब’ से जुड़ा हुआ है जो सनी देओल की डेब्यू फिल्म थी और साल 1983 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी देओल और अमृता सिंह लीड रोल्स में थे. बताते हैं कि फिल्म का ट्रायल देखकर धर्मेंद्र बेहद नाराज हुए थे जिसके बाद उनका एक निर्णय सनी देओल को बहुत भारी पड़ा था. क्या था पूरा मामला आइये जानते हैं. 


धर्मेंद्र ने पूरी फिल्म की डबिंग वापस से करवाई 

इंटरव्यू में धर्मेंद्र बताते हैं कि, ‘मैंने सनी की पहली फिल्म बेताब का ट्रायल शो देखा, फिल्म की डबिंग पूरी हो चुकी थी. हालांकि, ट्रायल शो देखने के बाद मुझे इतना गुस्सा आया कि मैं घर गया और पूछा- कहां है सनी साहब ? निकालो उसे…इसके बाद मैं सनी को लेकर आया और फिल्म की पूरी डबिंग वापस से करवाई, वो बेहद थक गया था.  इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने डबिंग को लेकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया. धर्मेंद्र ने कहा, ‘मुझे अपनी पहली डबिंग याद है, मैंने अपनी शर्ट फाड़ ली थी, मैं यही सोच रहा था कि जब कैमरे के सामने एक्टिंग कर चुका हूं तो डबिंग की क्या ज़रुरत ? डबिंग में वैसे इमोशंस नहीं आते जैसे एक्टिंग के वक्त आते हैं. डबिंग मुश्किल काम है, जब तक आप इसमें अपनी आत्मा ना झोंक दें तब तक मजा नहीं आता’. 

Related Post

 
सनी को थप्पड़ लगा चुके हैं धर्मेंद्र 

धर्मेंद्र ने इस दौरान एक मजेदार किस्सा भी साझा किया. एक्टर ने बताया कि बचपन में सनी ने अपनी शॉटगन से पड़ोसी के घर के शीशे तोड़ दिए थे. जब इस बात का पता धर्मेंद्र को लगा तो उन्होंने सनी देओल को एक थप्पड़ मार दिया था. हालांकि, धर्मेंद्र ने आगे कहा कि बाद में उन्हें इस बात का बुरा लगा था और वे लगातार स्टूडियो से घर फोन करके ये पूछते थे कि सनी कैसा है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026