शब्दों के तीर छोड़कर टूटीं सुनीता, पति Govinda के हाथ जोड़कर माफी मांगने पर कह दी ऐसी बात

कुछ समय पहले सुनीता ने गोविंदा की पूजा पाठ की आदतों पर एक इंटरव्यू में सवाल उठाए थे. गोविंदा के करीबी पंडित को लालची कहा था जिसके बाद गोविंदा को माफ़ी मांगनी पड़ी थी.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) इन दिनों पत्नी सुनीता आहुजा (Sunita Ahuja) के साथ अपने बिगड़ते रिश्तों की वजह से सुर्ख़ियों में हैं. कुछ समय पहले सुनीता ने गोविंदा के अंधविश्वास और पूजा पाठ की आदतों पर एक इंटरव्यू में सवाल उठाए थे. उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन गोविंदा के करीबी पंडित को लालची कहा था जिसके बाद एक्टर को पंडित और उनके घरवालों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगनी पड़ी थी. अब सुनीता को गोविंदा का इस तरह माफ़ी मांगना रास नहीं आया है. जानिए उन्होंने क्या कहा है?

सुनीता ने दी सफाई

Related Post

सुनीता ने कहा, काफी सुन रही हूं कि मैंने कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है, मेरे आदरणीय गोविंदा जी ने जो मेरे पतिदेव हैं उन्होंने भी हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी है. जो मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगा क्योंकि मैं आपको बताऊं ची ची मैं कभी नहीं चाहूंगी कि आप कभी किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़ें. मैंने किसी का नाम नहीं लिया था, कि मैंने स्पेसिफिकली किसी के बारे में बोला. मेरे साथ ऐसी कुछ चीज़ें हुई थीं तो मैंने इसलिए बोला. अगर आपको बुरा लगा हो तो मैं हर सिद्ध पीठ के गुरूजी को मैं हाथ जोड़कर मांफी मांगना चाहती हूं. अभी गोविंदा जी के यहां 33 पंडित हैं उनको ये क्लेरिफिकेशन देने की कोई जरूरत नहीं थी. मुझे बहुत बुरा लगा, मैं कभी नहीं चाहती हूं कि गोविंदा ऐसा करे

क्या कहा था सुनीता ने?

सुनीता ने कुछ दिनों पहले एक पॉडकास्ट में कहा था, गोविंदा का एक पंडित है, वह झूठा है. वो पूजा के नाम पर लाखों रुपए मांगता रहता है. कहता है, ये पूजा कराओ और 2 लाख दो. मैंने गोविंदा को कई बार कहा है कि अपने आपसे की गई पूजा ही काम आती है, इन पंडितों की पूजा काम नहीं आएगी. बता दें कि कुछ समय से सुनीता और गोविंदा के रिश्तों में तल्खी साफ नजर आ रही है. कुछ महीनों पहले खबर थी कि सुनीता ने तलाक की अर्जी दी है लेकिन बाद में कपल ने सफाई दी कि ऐसा कुछ नहीं है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026