तुम बहुत सेक्सी हो, होंठ चूमने… एक्ट्रेस के आरोपों पर सुभाष घई ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात

एडल्ट वेब सीरीज में काम कर चुकीं नेहल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि सुभाष घई ने उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की और उन्हें जबरन किस तक कर लिया था.

Published by Kavita Rajput

Subhash Ghai Sexual Harrasment: एडल्ट सीरीज की एक्ट्रेस नेहल वडोलिया (Nehal Vadoliya) ने फिल्ममेकर सुभाष घई (Subhash Ghai) पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाकर सबको चौंका दिया है. नेहल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि सुभाष घई ने उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की और उन्हें जबरन किस तक कर लिया था. नेहल के इस खुलासे से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया और सुभाष घई पर सवाल उठने लगे. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में अपना रिएक्शन दिया है. 

सुभाष घई ने आरोपों को बताया गलत

Related Post

सुभाष घई ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने आपको बेगुनाह बताया है. उन्होंने कहा, अगर कोई बच्चा मदद के लिए आपके पास आता है तो एक सीनियर होने के नाते आपकी ड्यूटी है कि आप उसे करियर में आगे बढ़ने के लिए न सिर्फ उसका मार्गदर्शन करें बल्कि उसकी मदद भी करें. हालांकि आजकल अनजान लोगों से मिलना बहुत डरावना है. वो बस प्रमोशन के लिए गलत और सही बयानबाजी से सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहते हैं. जैसा कि आजकल सुनने में आ रहा है, मैं बस उतना ही कहूंगा कि भगवान उनका भला करे. एक सम्मानजनक करियर के लिए आपसी सम्मान बेहद जरुरी है.

नेहल ने लगाए थे ये आरोप
नेहल ने पिछले दिनों ये इंटरव्यू में नेहल ने खुलासा किया था कि वह सुभाष घई के मैनेजर को डेट कर रही थीं तब फिल्ममेकर से मिली थीं. नेहल ने कहा, एक दिन मैं सुभाष घई से मिली. तब मैं शराब पीती थी, सुभाष घई से मिली तो उन्होंने मुझे कहा कि चलो मैं तुम्हें बालकनी दिखाता हूं. मैं बालकनी का नज़ारा देख रही थी लेकिन वो ऊपर से लेकर नीचे तक मुझे घूर रहे थे. फिर उन्होंने मुझसे कहा, तुम हंसती अच्छा हो, तुम बॉलीवुड में आगे जा सकती हो, तुम बेहद सेक्सी हो. नेहल ने इंटरव्यू में दावा किया कि घई ने उन्हें जबरन किस कर लिया, हालाँकि वो केवल गाल पर ही किस कर पाए क्योंकि मैं पीछे हट गई थी लेकिन वो लिप किस करने की कोशिश में थे.मुझे बेहद गुस्सा आया और मैं बॉयफ्रेंड पर अपना गुस्सा निकालकर वहां से चली गई. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026