9 साल बाद आ रहा श्रीदेवी की आखिरी फिल्म का सीक्वल, Khushi Kapoor के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस!

Mom 2 Cast: श्रीदेवी की आइकॉनिक फिल्म मॉम का सीक्वल बनने जा रहा है. मॉम के सीक्वल में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और एक टैलेंटेड एक्ट्रेस की जोड़ी देखने को मिल सकती है.

Published by Prachi Tandon

Mom 2 Movie Actress: दिग्गज और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम का सीक्वल बनने जा रहा है. मॉम के सीक्वल पर ऑफिशियली काम भी शुरू हो गया है. ऐसे में मॉम 2 को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें से एक यह भी है कि फिल्म में श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर का लीड रोल दिखाई देने वाला हैं. इतना ही नहीं, एक रिपोर्ट का यह भी दावा है कि मॉम में टीवी की नामी और टैलेंटेड एक्ट्रेस भी दिखाई दे सकती हैं. 

मॉम 2 में फेमस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री कंफर्म

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म मॉम के सीक्वल में खुशी कपूर के साथ फेमस टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना स्क्रीन शेयर करेंगी. खुशी कपूर और करिश्मा तन्ना की एक फिल्म में कास्टिंग देख माना जा रहा है कि दोनों एक्ट्रेस कुछ नया और खास लेकर आ सकती हैं. 

क्या होगी मॉम 2 की कहानी?

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉम 2 की कहानी श्रीदेवी की ऑरिजिनल फिल्म से डायरेक्ट कनेक्शन नहीं बनाएगी. बल्कि, यह एक नई कहानी ही पेश करेगी. माना जा रहा है कि 9 साल बाद नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म का सीक्वल लाने का मतलब हाई ऑक्टेन ड्रामा और सस्पेंस पेश करना है. इतना ही नहीं, यह फिल्म पूरी तरह से महिलाओं पर बेस्ड होगी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में न्याय की लड़ाई के बारे में बताएगी. मेकर्स इस बार मॉम 2 से जस्टिस यानी न्याय के इर्द-गिर्द घूमती मॉडर्न कहानी पेश कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: पत्नी सुनीता की हरकत पर गोविंदा को जोड़ने पड़े हाथ, इस वजह से मचा हंगामा तो मांगी माफी

Related Post

रिपोर्ट की मानें तो एक सोर्स का कहना है कि मॉम 2 की कहानी कई तरह से इमोशनल लेवल पर ले जाएगी. लेकिन, फिल्म में मॉडर्न ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे. ऐसे में फिल्म में करिश्मा तन्ना की कास्टिंग कुछ नया और मजेदार ऑडियंस की ला सकती है. वहीं, इमोशनल और मॉडर्न टच के लिए खुशी कपूर का होना कहानी को परफेक्ट बना सकता है. 

कब रिलीज होगी मॉम 2?

श्रीदेवी स्टारर मॉम का प्रोडक्शन बोनी कपूर ने किया था. लेकिन, इस बार फिल्म गिरीश कोहली बना रहे हैं, जिन्होंने मॉम की को-राइटिंग की थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग का काम शुरू हो गया है और कुछ समय में इसके पोस्टर, टीजर के साथ ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जा सकती है. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म और इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. 

ये भी पढ़ें: काम नहीं मिला तो एस्कॉर्ट सर्विस देती है बॉलीवुड एक्ट्रेस, BF ने करवाई जासूसी तो सामने आई काली सच्चाई

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026