मां की खूबसूरती के आगे पानी भरती है इस हसीना की अदाएं, 28 की उम्र में पैदा करना चाहती है 3 बच्चे…

Janhvi Kapoor Pics: फिल्मी दुनिया में कई मां-बेटी की जोड़ी है। लेकिन, एक ऐसी जोड़ी है जिसमें मां की खूबसूरती के आगे बेटी की अदाएं पानी भरती हैं। यह जोड़ी और किसी की नहीं, बल्कि लीजेंड एक्ट्रेस श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर की है।

Published by Prachi Tandon

Janhvi Kapoor Bikini Photos: बॉलीवुड की टॉप मां बेटी की जोड़ी की अगर बात की जाए और श्रीदेवी-जाह्नवी कपूर का नाम न लिया जाए तो बड़ी नाइंसाफी होगी। जी हां, लीजेंड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। इसी तरह अपनी मां के नक्शेकदम पर अब जाह्नवी कपूर भी चल रही हैं। जाह्नवी कपूर की बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की परम सुंदरी रिलीज हुई है और अब सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

जाह्नवी कपूर जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उतनी ही वह अपने लुक्स के लिए भी फैंस के बीच छाई रहती हैं। नई फिल्मों के बीच जाह्नवी कपूर की ग्लैमरस और बिकिनी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में जाह्नवी कपूर का लुक देखने लायक है…।

जाह्नवी कपूर की बिकिनी फोटोज काटती हैं इंटरनेट पर गदर

जाह्नवी कपूर ऐसे तो अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन, जब भी उनकी बोल्ड लुक वाली फोटोज सामने आती हैं तो फैंस लाइक्स और कमेंट्स की झड़ी लगा देते हैं। हाल में तो जाह्नवी ने अपनी कोई बोल्ड फोटोज शेयर नहीं की हैं, लेकिन उनकी पुरानी तस्वीरें भी खूब पसंद की जाती हैं। 

जाह्नवी कपूर के वायरल बिकिनी लुक्स की बात करें तो इस तस्वीर में एक्ट्रेस समंदर किनारे जाल पर नियोन कलर की बिकिनी पहने बैठी नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस का फुल लुक तो देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन, साइड-बैक पोज में भी एक्ट्रेस की तस्वीर गदर काट रही है।

जाह्नवी कपूर का हर लुक होता है वायरल

Related Post

समंदर किनारे अक्सर ही वेकेशन सेलिब्रेट करने वालीं जाह्नवी कपूर का यह क्यूट सिजलिंग बिकिनी लुक भी इंटरनेट पर खूब पसंद किया जाता है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस प्रिंटेड स्विम सूट पहने नजर आ रही हैं। स्विमसूट के साथ जाह्नवी ने सिर पर मैचिंग कैप पहनी है और बाल खोलकर स्टाइल दिखा रही हैं।  

तीन बच्चे पैदा करना चाहती हैं जाह्नवी कपूर!

जाह्नवी कपूर हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में परम सुंदरी का प्रमोशन करने पहुंची थीं। जहां उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया था, जिसपर एक्ट्रेस ने कहा, वह तीन बच्चे चाहती हैं। जाह्नवी कपूर का कहना था कि तीन नंबर उनके लिए लकी है। ऐसे मेंअगर दो बच्चे आपस में लड़ेंगे तो तीसरा उनका साथ देगा। इस तरह हमेशा किसी न किसी का कोई पार्टनर रहेगा।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

ग्लैमरस लुक के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहने वालीं जाह्नवी कपूर की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2018 में धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। धड़क के बाद जाह्नवी कपूर फिल्म घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना, रुही, गुड लक जैरी, मिली, बवाल, मिस्टर एंड मिसेज माही, उलझ, देवरा, परम सुंदरी में नजर आ चुकी हैं। वहीं, एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी है। 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026