क्या सास-ससुर से अलग रहती हैं Sonakshi Sinha, ज़हीर से शादी के पहले कही थी ऐसी बात!

पॉडकास्ट में सोनाक्षी ने बताया कि शादी से पहले जहीर ने उनसे पूछा था कि क्या वे शादी के बाद ससुराल वालों के साथ रहना पसंद करेंगी?

Published by Kavita Rajput

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और ज़हीर इकबाल (Zaheer Iqbal) बॉलीवुड के चर्चित कपल्स हैं. हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में नजर आई थीं. इस दौरान सोनाक्षी ने अपने ससुराल वालों को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई हैं. सोनाक्षी ने बताया है कि ससुराल वालों के साथ उनकी बॉन्डिंग बेहद अच्छी है. यहां तक कि वे वेकेशन पर भी अपने ससुराल वालों के साथ जाना पसंद करती हैं. सोनाक्षी की मानें तो उनके ससुराल वाले बेहद चिल नेचर के हैं. 

सोनाक्षी ने कहा शादी के बाद वे सास-ससुर के साथ रहेंगीं
पॉडकास्ट में सोनाक्षी ने बताया कि शादी से पहले जहीर ने उनसे पूछा था कि क्या वे शादी के बाद ससुराल वालों के साथ रहना पसंद करेंगी? या अलग रहना चाहेंगी. सोनाक्षी कहती हैं कि मैंने फ़ौरन ही जहीर को कहा कि, ‘मैं अपने सास-ससुर के साथ ही रहूंगी तुमको यदि अलग रहना है तो तुम रह सकते हो’.  सोनाक्षी बताती हैं कि उनकी अपनी सासू मां से खूब पटती है और एक मामले में दोनों सेम हैं. 

Related Post

सोनाक्षी की सास को भी नहीं आता खाना बनाना 
सोनाक्षी और उनकी सास दोनों को खाना बनाना नहीं आता है. जी हां, पॉडकास्ट में सोनाक्षी ने बताया कि उन्हें कुकिंग बिलकुल भी नहीं आती है जबकि उनकी मां बेहद अच्छा खाना पकाती हैं और उनको बस इस बात की चिंता रहती है कि मुझे खाना बनाना नहीं आता. सोनाक्षी आगे बताती हैं कि उनकी सास को भी खाना बनाना नहीं आता वे तो सोनाक्षी से यहां तक कह चुकी हैं कि, ‘तू चिंता मत कर तू सही घर पर आई है मैं खाने की शौक़ीन हूं कुकिंग की नहीं’. आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी जून 2024 में हुई थी.

Kavita Rajput

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026