जब अरबपति एक्स-बॉयफ्रेंड ने खोला दीपिका पादुकोण का कच्चा चिट्ठा, इस वजह से कह दिया-‘पागल औरत’

बॉलीवुड एक्ट्रेस जब फिल्म इंडस्ट्री में नहीं थीं तो उनका नाम कई लोगों से जुड़ा जिनमें से एक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी थे. दोनों का रिश्ता काफी कड़वाहट भरा रहा था और इन्होंने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए थे.

Published by Kavita Rajput

Deepika Padukone love affairs: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में एक नहीं बल्कि कई लोगों को डेट किया है. उनके आशिकों की लिस्ट निकाली जाए तो गिनती करना मुश्किल हो जाएगा लेकिन इनमें से एक नाम बिजनेस टाइकून रह चुके विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या का भी है.2011 में दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन फिर अचानक इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं. रिलेशनशिप के दौरान दीपिका अक्सर सिद्धार्थ के साथ आईपीएल मैच देखते हुए नज़र आई थीं. एक बार तो सिद्धार्थ ने उन्हें मैच देखते हुए खुल्लम खुल्ला किस भी किया था. बहरहाल, इनके रिश्ते से ज्यादा इनके ब्रेकअप की चर्चा हुई थी क्योंकि दोनों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगला था. 


डिनर तक का बिल भरवाते थे सिद्धार्थ: दीपिका
2014 में एक इंटरव्यू में दीपिका ने सिद्धार्थ को चीप कह दिया था. उन्होंने कहा था कि मर्सिडीज के बजाए सिद्धार्थ उन्हें ऑटो से ट्रेवल करवाते थे. यहां तक कि अगर उन्हें कोई ड्रेस चाहिए होती थी तो वो उन्हें लोकल मार्केट में लेकर जाते थे और वहां जमकर मोल-भाव करते थे जिसके कारण उन्हें काफी शर्मिंदगी होती थी. दीपिका ने ये भी कहा था कि सिद्धार्थ उन्हें डिनर पर लेकर जाते थे तो बिल भी उन्हीं से भरवाते थे. दीपिका ने कहा था, वो सब बहुत ही चीप था. मैंने रिलेशनशिप चलाने के लिए काफी जतन किए लेकिन सिद्धार्थ का बिहेवियर काफी घटिया था.हम ताज होटल में डिनर पर भी जाते थे वो मुझसे बिल भरवाते थे. इन सब बैटन से मुझे काफी शर्मिंदगी होती थी. 

Related Post


सिद्धार्थ ने दीपिका को कहा था-पागल औरत
सिद्धार्थ ने भी दीपिका की बातों का बाद में एक इंटरव्यू में पलटवार किया था. उन्होंने दीपिका को पागल औरत कह दिया था. सिद्धार्थ ने कहा था, वो पागल औरत है. मैंने उनसे कहा था कि जब पापा अपने कर्जे चुका देंगे और सरकार उन्हें बरी कर देगी तो मैं उनके सारे पैसे चुका दूंगा लेकिन वो कुछ मानने को तैयार थी. वो शायद भूल गई कि मैंने उन्हें कीमती हीरे, लग्जरी बैग और कई महंगे तोहफे भी दिए हैं. मैंने उनके और उनके दोस्तों के लिए कई वेकेशन प्लान की हैं और काफी पैसा खर्च किया है. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026