डिंपल से निकल पड़ी…Shah Rukh Khan का नहीं मानता कोई टैलेंट, इस बात की है ‘किंग’ को खीज

Shah Rukh Khan News: शाहरुख खान को इस बात की खीज है कि कोई उनका टैलेंट नहीं मानता है. बल्कि, सब कहते हैं किस्मत है या डिंपल से निकल पड़ी. अपनी इस खीज को एक बार शाहरुख ने कपिल शर्मा के शो पर निकाला था.

Published by Prachi Tandon

Shah Rukh Khan Movies: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कोई आम एक्टर नहीं, बल्कि टैलेंट की खान हैं. दिल वाले दुल्हनिया में राज बनकर उन्होंने लोगों को प्यार करना सिखाया तो वहीं, डर में राहुल बनकर डराने में भी कसर नहीं छोड़ी. वह रोमांस से लेकर एक्शन, सभी किरदारों में अपना जादू दिखाते हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ऊपरवाले ने उनकी नस-नस में टैलेंट भरा है. लेकिन, कमाल की बात है कि दुनिया उनका टैलेंट नहीं मानती है, बल्कि हर कोई ऐसा कहता है कि शाहरुख खान ब्लेस्ड हैं यानी उनपर ऊपर वाले की रहमत है. इसी बात को शाहरुख खान को खीज भी है. 

शाहरुख खान का टैलेंट नहीं मानते हैं लोग!

कपिल शर्मा के शो पर एक बार शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन पहुंचे थे. जहां अभिषेक बच्चन ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा था कि यह सच में ब्लेस्ड हैं. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की यह बात सुनने के बाद शाहरुख खान खुद को ही ट्रोल करने के लहजे में कहते हैं, मेरा सबसे बड़ा प्रॉब्लम यह है यार मेरा न कोई टैलेंट नहीं मानता. सब कहते हैं ब्लेस्ड है, ब्लेस्ड है. मेरी 5 पिक्चर चल गई तो लोगों ने कहा डिंपल से निकल पड़ी, तो डिंपल भी मेरे ही है ना. फिर उसके बाद हमारे एक ड्राइवर हुआ करते थे कबीरा तो हमसे पहले मिथुन दा के थे, उसके पहले धर्म जी के थे, उसके पहले राजेश खन्ना सब के थे. तो जब मेरी 4-5-10 फिल्में चल गई तो वो कहने लगे मेरा लक ही ऐसा है जिस स्टार के साथ काम करता हूं वो सुपरस्टार बन जाता है. 

सास भी कहती है बेटी की किस्मत से हैं ‘शाहरुख खान’

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Movies) शो में आगे कहते हैं, फिर 15 साल के बाद भी मेरी पिक्चरें चल रही थीं तो सास कहती हैं, कुछ नहीं हेगा यह, मेरी कुड़ी दी किस्मत है वरना तेरा कुछ नहीं. शाहरुख खान की यह बात सुनकर अभिषेक बच्चन के साथ-साथ सभी लोग हंसने लग जाते हैं. 

Related Post

ये भी पढ़ें: Kiara Advani को गूगल करना पड़ा क्या होता है वाइब्रेटर, ऐसे शूट किया था ‘लस्ट स्टोरीज’ का बोल्ड सीन

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की साल 2023 में बैक-टू-बैक तीन फिल्में रिलीज हुई थीं, जिसमें पठान, जवान और डंकी शामिल थी. इसके बाद एक्टर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में कैमियो में नजर आए थे. वहीं, अब शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग के लिए सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन के Filmfare जीतने के बाद मचा बवाल! ट्रोलर को दिया ऐसा जवाब कि सब रह गए हैरान!

Prachi Tandon

Recent Posts

नशे में रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने राहगीरों को कुचला; 2 की मौत, 4 घायल

GPM Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक…

April 21, 2026

धमतरी में हरियाली का सफाया! नियमों को ताक पर रख काटे गए सैकड़ों पेड़; मिलीभगत के आरोप

Dhamtari illegal tree cutting: धमतरी कन्हारपुरी-कोसमर्रा मार्ग पर नियमों को ताक में रख सैकड़ों पेड़…

April 21, 2026

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026