जन्मदिन पर स्टाइलिश लुक में नजर आए Shah Rukh Khan, शेयर किया स्पेशल वीडियो, फैंस को कर दिया खुश

सेल्फी वीडियो में हजारों फैंस उन्हें देखकर चियर करते दिखे और शाहरुख़ उन सभी का आभार जताते नजर आए.

Published by Kavita Rajput

Shah Rukh Khan 60th birthday: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस दौरान वह अपने घर मन्नत में हर साल की तरह फैंस से तो नहीं मिल पाए मगर उन्होंने मुंबई में हुए एक फैन मीट इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जरुर शेयर किया. इस दौरान शाहरुख़ सिर पर ग्रे बीनी कैप और आंखों पर ग्लासेस लगाए हुए काफी स्टाइलिश दिखे. सेल्फी वीडियो में हजारों फैंस उन्हें देखकर चियर करते दिखे और शाहरुख़ उन सभी का आभार जताते नजर आए. शाहरुख़ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरे जन्मदिन को हमेशा की तरह स्पेशल बनाने के लिए आपका शुक्रिया. मैं बेहद आभारी हूं और मैं जिनसे नहीं मिल पाया, उनसे जल्दी मिलूंगा…थिएटर्स में और अपने अगले जन्मदिन पर…लव यू. 

बता दें कि हर साल 2 नवंबर को शाहरुख़ अपने घर मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए लाखों फैंस को ग्रीट करते हैं. वह अपने घर की बालकनी से फैंस को हाथ हिलाकर उन्हें शुक्रिया कहते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया. दरअसल, मन्नत में रेनोवेशन का काम चल रहा है जिसकी वजह से शाहरुख़ रेंट के घर में कहीं और अपनी फैमिली के साथ शिफ्ट हो गए हैं. शाहरुख़ ने अपना 60वां जन्मदिन मुंबई के पास स्थित अलीबाग में अपने हॉलिडे होम में सेलिब्रेट किया. इस दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियां उन्हें खास तौर से बधाई देने पहुंचीं. 

Related Post

शाहरुख़ ने मांगी फैंस से माफ़ी 
शाहरुख़ के घर मन्नत के बाहर हर साल की तरह इस साल भी हजारों-लाखों फैंस इकट्ठा हुए लेकिन उनसे न मिल पाने का दुःख शाहरुख़ ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया. उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, अथॉरिटीज से मुझे सलाह मिली है कि मैं आप सबसे मिलने लिए बाहर न निकलूं…मुझे समझने और मुझपर भरोसा करने के लिए शुक्रिया. मैं आप सबसे ज्यादा आपको मिलना मिस कर रहा हूं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026

NH-19 बना मौत का हाईवे, हादसों का सिलसिला जारी, 5 दिन में पांच लोगों की गई जान

NH-19 accidents Mathura: मथुरा के एनएच-19 पर 5 दिन में 4 बड़े हादसे, 5 लोगों…

April 20, 2026

Bareilly DM order: जनता दर्शन में ढिलाई नहीं चलेगी, अधिकारियों पर कसा शिकंजा, 48 घंटे में शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य

Bareilly DM order: बरेली में जनता दर्शन की शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण अनिवार्य…

April 20, 2026