75वें बर्थडे पर जावेद अख्तर संग रोमांटिक हुईं शबाना आजमी, रेखा और माधुरी ने भी सजाई महफिल

Shabana Azmi 75th Birthday: शबाना आज़मी के 75वें बर्थडे बैश में जावेद अख्तर संग उनका रोमांटिक डांस खूब वायरल हो रहा है. वहीं, रेखा और माधुरी समेत बॉलीवुड की OG क्वीन्स ने भी महफिल में जमकर ग्लैमर का तड़का लगाया.

Published by Shraddha Pandey

Shabana Azmi Javed Akhtar Dance Video: बॉलीवुड की एवरग्रीन क्वीन शबाना आज़मी (Shabana Azmi) ने अपना 75वां बर्थडे ऐसे सेलिब्रेट किया कि सोशल मीडिया पर बस उन्हीं की चर्चा हो रही है. ये रात किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी, जब रेखा (Rekha), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), विद्या बालन (Vidya Balan), उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) जैसी बॉलीवुड डीवाज एक ही मंच पर झूमती नजर आईं.

पार्टी की सबसे हाइलाइट क्लिप वो रही, जब शबाना आज़मी और जावेद अख्तर ने मिलकर ‘Pretty Little Baby’ पर डांस किया. उनके बीच की केमिस्ट्री और एनर्जी देखकर हर किसी का दिल गदगद हो गया. वहीं, एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें रेखा, माधुरी और बाकी OG Queens of Bollywood साथ मिलकर कैसी पहेली जिंदगानी (Kaisi Paheli Zindagani) पर परफॉर्म कर रही थीं. वाकई ये मोमेंट बॉलीवुड हिस्ट्री का हिस्सा बनने लायक है.

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

रेट्रो और मॉडर्न का परफेक्ट ब्लेंड

Related Post

शबाना ने इस मौके पर गॉर्जियस मैरून फ्लोईंग आउटफिट पहना, जबकि जावेद अख्तर रेड कुर्ता और ब्लैक नेहरू जैकेट में रॉयल लगे. पार्टी में हर किसी का स्टाइल और एटीट्यूड देखने लायक था. महफिल देखकर ऐसा लग रहा था मानो रेट्रो और मॉडर्न का परफेक्ट ब्लेंड हो.

गेस्ट लिस्ट में इंडस्ट्री के बड़े नाम

बात करें गेस्ट लिस्ट की तो इसमें थे, शबाना आजमी के बेटे और एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), करण जौहर (Karan Johar), फराह खान (farah Khan), नीना गुप्ता (Neena Gupta) और इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे. सभी ने अपने-अपने अंदाज में इस रात को यादगार बनाया. सोशल मीडिया पर पार्टी का वीडियो वायरल होते ही फैंस ने इन्हें OG Queens और Bollywood Glam Night कहकर ट्रेंड कर दिया. 

रियल स्टार्स शबाना आजमी

75 की उम्र में भी शबाना आज़मी का चार्म और पर्सनैलिटी साबित करती है कि रियल स्टार्स कभी फीके नहीं पड़ते. वहीं, जावेद अख्तर का स्टाइल भी काबिले तारीफ था. अब फैंस जमकर पार्टी के क्लिप्स और वीडियोज शेयर और लाइक कर रहे हैं.  करियर की बात करें तो शबाना अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार थीं. उनकी एक्टिंग और पर्सनालिटी को लोग आज भी भूले नहीं. बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली शबाना का अंदाज हमेशा से हटकर था.

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026