Mahakal darshan: धुरंधर की सफलता के बीच सारा अर्जुन पहुंचीं महाकाल के दरबार, पिंक साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
Sara arjun mahakal darshan: ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता के बीच सारा अर्जुन ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचकर पूजा की और परिवार की खुशहाली की कामना की, साथ ही अपने करियर को भगवान पर छोड़ने का संकेत दिया.
Sara arjun mahakal darshan: फिल्मी दुनिया में बड़ी सफलता मिलने के बाद अक्सर सितारे जश्न और ग्लैमर में डूबे नजर आते हैं, लेकिन युवा अभिनेत्रीसारा अर्जुनने इस ट्रेंड से हटकर आस्था का रास्ता चुना. अपनी हालिया सुपरहिट फिल्म‘धुरंधर: द रिवेंज’की जबरदस्त सफलता के बीच सारा उज्जैन पहुंचीं औरमहाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनका सादगी भरा अंदाज और पारंपरिक पिंक साड़ी वाला लुक लोगों का दिल जीत गया.
सारा अर्जुन का यह दौरा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी बेहद खास रहा. वह अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए खास तौर पर उज्जैन पहुंचीं थीं. इस मौके पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
पिंक साड़ी में सादगी ने खींचा ध्यान
मंदिर में दर्शन के दौरानसारा अर्जुनने गुलाबी रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद सादा और आकर्षक नजर आया. बिना ज्यादा साज-सज्जा के भी उनकी खूबसूरती और सहजता ने लोगों का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
सारा अर्जुन ने मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती में भी हिस्सा लिया. उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मंदिर के अंदर का माहौल बेहद शांत और दिव्य था. वहां पहुंचकर ऐसा महसूस हुआ जैसे मन पूरी तरह स्थिर हो गया हो और बाहरी दुनिया की सारी बातें पीछे छूट गई हों.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बाद भी सारा अर्जुन का यह सादगी भरा अंदाज यह दिखाता है कि वह अपनी जड़ों और आस्था से जुड़ी हुई हैं. जब उनसे उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इशारों में कहा कि वह अपने भविष्य को भगवान की इच्छा पर छोड़ती हैं.