‘वो शक्की है, उससे दूर रहो’-जब राजेश खन्ना को डेट कर रही एक्ट्रेस को संजीव कुमार ने कह दी ऐसी बात

एक समय संजीव कुमार और राजेश खन्ना के बीच बिलकुल भी नहीं पटती थी. दोनों की अनबन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है.

Published by Kavita Rajput

फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से जुड़े कई किस्से आज भी मशहूर हैं. ऐसा ही एक किस्सा था जब वे शादी के वक्त बारात लेकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru) के घर के सामने से जानबूझ कर निकले थे ताकि उन्हें नीचा दिखा सकें. राजेश खन्ना अंजू के साथ एक सीरियस रिलेशन में थे लेकिन बावजूद इसके उनका रिश्ता किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया था. हाल ही में विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में संजीव कुमार की भतीजी जिग्ना शाह और फिल्म इतिहासकार हनीफ जावेरी ने राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है. 

संजीव कुमार ने पहले ही अंजू को चेता दिया था 

जिग्ना शाह और हनीफ जावेरी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक्टर संजीव कुमार और अंजू अच्छे दोस्त थे. संजीव कुमार ने अंजू को पहले ही राजेश खन्ना को लेकर चौकन्ना कर दिया था. संजीव कुमार ने कहा था कि, ‘ये आदमी शक्की है, इसके साथ किसी की भी लाइफ नहीं चल सकती’. इंटरव्यू के दौरान जिग्ना शाह और हनीफ जावेरी ने ये भी खुलासा किया कि एक समय संजीव कुमार और राजेश खन्ना के बीच बिलकुल भी नहीं पटती थी. जावेरी ने कहा कि, ‘खुद अंजू ने मुझे कहा था कि राजेश खन्ना को शक था कि मेरा और संजीव का अफेयर चल रहा है’. 

Related Post

एक फिल्म में साथ काम करने को नहीं हुए तैयार 

हनीफ जावेरी ने एक और किस्सा साझा करते हुए कहा कि एक बार फिल्ममेकर जे. ओमप्रकाश राजेश खन्ना और संजीव कुमार को एक साथ कास्ट करना चाहते थे. उन्हें इंडस्ट्री के कम से कम 20 लोगों ने समझाया कि ये दोनों साथ में काम कर ही नहीं सकते, और मान लो आ भी गए तो फिल्म पूरी नहीं हो पाएगी. हनीफ बताते हैं कि ऋषिकेश मुखर्जी फिल्म ‘आनंद’ में संजीव कुमार को कास्ट करना चाहते थे लेकिन राजेश खन्ना ने दबाब डालकर वो रोल अपने नाम करा लिया था. वे अमिताभ के साथ फिल्म आनंद में एक बार काम करने के लिए राजी हो गए थे और आगे चलकर यही उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई.

Kavita Rajput

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026