सानिया मिर्ज़ा के पूर्व पति शोएब की तीसरी बीवी से भी अनबन, वायरल वीडियो में दिखी ऐसी तल्खी!

शोएब और सना ने जनवरी 2024 में एक प्राइवेट सेरेमनी में निकाह किया था. ये शोएब की तीसरी और सना की दूसरी शादी थी.

Published by Kavita Rajput

Shoaib Malik Sana Javed Divorce: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) और लॉलीवुड एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद ये कयास लग रहे हैं कि दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं. वीडियो में सना और शोएब किसी इवेंट में साथ बैठे हुए हैं लेकिन दोनों ही बातचीत नहीं कर रहे हैं. सना शोएब की तरफ देखने से भी बच रही हैं और अपना मुंह भी दूसरी तरफ किया हुआ है. वहीं शोएब ऑटोग्राफ देते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि जरुर इनके बीच कोई टेंशन है. वहीं कपल के कुछ फैंस ये दुआ कर रहे हैं कि इनका तलाक न हो और इनके बीच अगर कुछ गड़बड़ है तो वो ठीक हो जाये. 

A post shared by Voice Of Netizens (@voiceofnetizens)

सोशल मीडिया पर लगे कयास

Related Post

वहीं कुछ ने कपल के बारे में कहा कि हो सकता है कि वीडियो में जो दिख रहा हो, वैसा न हो. कई बार लंबे शूट और वर्क कमिटमेंट के चलते किसी से बातचीत करने का मूड नहीं होता. हो सकता है कि इनके बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ हो. सच क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. अभी तक दोनों ने तलाक की अफवाहों पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है. 

2024 में हुई थी शादी
शोएब और सना ने जनवरी 2024 में एक प्राइवेट सेरेमनी में निकाह किया था. दोनों को ही अपनी शादी के समय कई तरह के विवादों का सामना करना पड़ा था, इनपर अपने पुराने पार्टनर्स के साथ चीटिंग के आरोप लगे थे. शोएब सना से पहले टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा के शौहर थे और उन्होंने सानिया को तलाक देकर सना से शादी कर ली थी. सानिया से शादीशुदा होने के बावजूद शोएब पर सना से करीबी के आरोप लगे थे. सना शोएब की तीसरी पत्नी हैं. वहीं सना जावेद ने शोएब से पहले उमैर जसवाल से शादी की थी. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026