लेस्बियन किस से पहले थर-थर कांप रही थी एक्ट्रेस, आर्यन खान से पूछ लिया था ऐसा सवाल

सीरीज 'द Ba***ds ऑफ़ बॉलीवुड' में आन्या सिंह ने टैलेंट मेनेजर का रोल प्ले किया है. उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं.

Published by Kavita Rajput

आर्यन खान (Aryan Khan) की सीरीज ‘द Ba***ds ऑफ़ बॉलीवुड’ (The Ba***ds of Bollywood) पिछले हफ्ते ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस सीरीज को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी सराहा है. ये सीरीज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर मेटा सटायर है जिसमें लक्ष्य, साहेर बाम्बा, राघव जुयाल, मोना सिंह और बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है. सीरीज में आन्या सिंह ने टैलेंट मेनेजर का रोल प्ले किया है. उन्हें अपने निभाए किरदार के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं.

सेम सेक्स किस पर बोलीं आन्या

एक इंटरव्यू में आन्या ने कहा, टचवुड, मुझे काफी सारे पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. आन्या ने सीरीज में एक सेम सेक्स किसिंग सीन भी दिया है. इस बारे में उनसे काफी सवाल भी पूछे जा रहे हैं कि सीरीज में सेम सेक्स किसिंग सीन को LGTV सीन क्यों कहा जा रहा है. आन्या ने कहा, मुझसे इस बारे में काफी सवाल हो रहे हैं और मुझे ख़ुशी है कि लोग इस सीन से जुड़े ह्यूमर को पसंद कर रहे हैं. हंस रहे हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं ये सब कैसे प्रोसेस करूं. दरअसल इस सीन को राघव जुयाल का किरदार LGBTQ की जगह LGTV सीन कह देता है तो ये ऐसे ही पॉपुलर हो गया है.

Related Post

आर्यन खान से पूछा था ऐसा सवाल

आन्या ने ये भी कहा कि इस किसिंग सीन को लेकर वो काफी नर्वस हो गई थीं. यहां तक कि उन्होंने डायरेक्टर आर्यन खान से भी पूछ लिया था कि ये सीन सीरीज में क्या इतना जरुरी है? क्या इसके बिना काम नहीं चलेगा. आन्या बोलीं, कोई भी इंटीमेट सीन किसी एक्टर के लिए आसान नहीं होता है. ऐसा नहीं है कि आपने एक बार ऐसे सीन्स कर लिए तो आप कम्फ़र्टेबल हो जाएंगे. आप इन सीन्स को जब भी करते हैं, आप नर्वस ही होते हैं. हमेशा अटपटापन रहता ही है. हर बार किसी नए शख्स के साथ ऐसे सीन देना आसान नहीं होता है और वो एक्टर भी अपनी नर्वसनेस साथ लेकर आता है.

आन्या ने आगे कहा, इस सीन में मेरी को-स्टार एक जूनियर आर्टिस्ट थी जिसे कैमरे के सामने परफॉर्म करने का इतना अनुभव नहीं था और सीन में वो मुझसे ज्यादा नर्वस थी. वो एक्टर नहीं थी जिसने स्क्रीन पर पहले ये सब किया हो, वो बेहद नर्वस थी लेकिन जब मैं उससे मिली, तो वो कांप रही थी. तब मैंने उसे समझाया और फिर सीन शूट हुआ. मैं खुश हूं कि शो मेकर्स ने हमारे लिए इतना माहौल क्रियेट किया कि हम ऐसा ट्रिकी सीन इतने अच्छे से शूट कर पाए.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026