ऐश्वर्या को पीटते थे, दीवार पर सिर पटकते थे, फिल्ममेकर के Salman Khan को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

Prahlad Kakkar on Salman Aishwarya: फिल्ममेकर प्रहलाद कक्कड़ ने सलमान खान और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने बताया कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता सिर्फ रोमांस नहीं बल्कि ऑब्सेशन से भरा था. सलमान ऐश के प्यार में इस कदर पागल थे कि कई बार वो फिजिकली नुकसान भी पहुंचाते थे.

Published by Shraddha Pandey

Salman Khan Obsessive Love For Aishwarya Rai: बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में जहां रिश्तों को अक्सर सपनों और ग्लैमर से जोड़ा जाता है, वहीं इसके पीछे की सच्चाई कभी-कभी दिल दहला देने वाली होती है. सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Salman Khan And Aishwarya Rai) का रिश्ता भी ऐसी ही एक कहानी है जिसने लाखों फैंस को हैरान कर दिया. दोनों की लव स्टोरी फिल्म हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam) के सेट से शुरू हुई थी और धीरे-धीरे यह चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई. लेकिन, इस प्यार के पीछे छिपे दर्द और ऑब्सेशन का राज अब सामने आया है.

मशहूर फिल्ममेकर प्रहलाद कक्कड़ (Prahlad Kakkar) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सलमान खान ऐश्वर्या को लेकर बेहद ऑब्सेसिव हो गए थे. उनकी हरकतें कई बार शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने वाली थीं. यहां तक कि गुस्से में सलमान दीवार पर अपना सिर पटक देते थे. यह सब ऐश्वर्या के लिए सहन करना बेहद मुश्किल था.

ऐश्वर्या-सलमान का ब्रेकअप

Related Post

ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय का दर्द और भी गहरा हो गया. कक्कड़ का कहना है कि उस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) ने भी ऐश्वर्या से दूरी बना ली थी. उन्हें लगा कि जैसे पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने उनका साथ छोड़ दिया है. यह दौर उनके करियर और निजी जिंदगी दोनों के लिए बहुत कठिन था.

रिश्ते में प्यार से ज्यादा पजेसिवनेस

फैंस के लिए यह खुलासा चौंकाने वाला है क्योंकि सामने से यह रिश्ता एक परफेक्ट बॉलीवुड लव स्टोरी (Perfect Bollywood Love Story) जैसा लगता था. लेकिन, हकीकत में इसमें प्यार से ज्यादा पजेसिवनेस और दर्द था. ऐश्वर्या के लिए इस रिश्ते से निकलना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और आगे बढ़ीं. आज वह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं.

Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026