कोई और ले गया…जब ऐश्वर्या को लेकर भिड़े सलमान-विवेक पर सलीम खान ने कह दी ऐसी बात

2002-2003 के आसपास सलमान खान और ऐश्वर्या राय अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी सुर्ख़ियों में रहे थे लेकिन इनका ब्रेक अप और भी ज्यादा चर्चा में रहा था.

Published by Kavita Rajput

Aishwarya Rai Salman Khan Break Up: सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का अफेयर एक ज़माने में बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक था. दोनों का रिश्ता खराब नोट पर खत्म हुआ और इनका ब्रेकअप इनके रिश्ते से ज्यादा चर्चा में रहा. यहां तक कि आज भी दोनों के रिश्ते पर कई बातें होती हैं. कई लोग तो ये भी कहते हैं कि सलमान ने इसलिए शादी नहीं कि क्योंकि उन्हें ऐश्वर्या नहीं मिलीं. 

सलीम खान ने कही थी ये बात 
बहरहाल, आज हम आपको बताएंगे कि इस ब्रेकअप पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने क्या प्रतिक्रिया दी थी. कुछ सालों पहले दिए इंटरव्यू में सलीम खान ने सलमान, ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय के लव ट्रायंगल पर बात की थी. उन्होंने कहा था, इमोशनल फेज़ से बाहर निकलना काफी मुश्किल होता है. एक दिन इन्हें ये महसूस होगा कि ये कितने छोटे कारण थे जिसके कारण ये सब हुआ. 

Related Post

लव ट्रायंगल पर भी दिया था बयान
सलमान और विवेक के पंगे पर सलीम खान ने कहा था, कोई और ले गया, कोई और चला और ये वहीं के वहीं हैं. लोगों ने सलीम खान के इस बयान को सलमान-विवेक के विवाद से जोड़ लिया था जो कि ऐश्वर्या के कारण हुआ था. बता दें कि सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय के करीब आ गई थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘क्यों हो गया न’ की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं. जब इस बात की खबर सलमान को लगी तो वो भड़क गए. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने विवेक को 41 बार फोन करके ऐश्वर्या से दूर रहने की सलाह और धमकी दी. विवेक ने सलमान के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर उनकी पोल खोलने की कोशिश की लेकिन इस घटना के बाद ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली. उधर विवेक का करियर चौपट हो गया और उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ गया.   

Kavita Rajput

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026