टॉप और ब्रा उतारो, जब साजिद खान ने एक्ट्रेस से की बेहूदा डिमांड, आगे की कहानी सुन दहल जाएंगे!

फिल्ममेकर साजिद खान को लेकर दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन करिश्मा ने कई सनसनीखेज खुलासे किए थे जिन्हें सुन आपको भी झटका लगेगा.

Published by Kavita Rajput

Sajid Khan controversy: फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) बॉलीवुड में अपने डायरेक्शन से ज्यादा गंदी हरकतों की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं. 2018 में उनकी हरकतों को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे हुए कि हर कोई चौंक गया. हम बात कर रहे हैं मीटू मूवमेंट की जिसमें साजिद खान की गंदी हरकतों का पर्दाफाश हुआ था. उनपर एक नहीं तकरीबन 9 महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे.ऐसा नहीं है कि साजिद ने केवल इन 9 महिलाओं को ही प्रताड़ित किया था. कई ऐसी थीं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम न मिलने के डर से अपना मुंह नहीं खोला. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे साजिद खान ने दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) और उनकी बहन करिश्मा को सेक्सुअली हैरेस किया था. जिया ने 2013 में डिप्रेशन के चलते आत्महत्या कर ली थी.

जिया से कहा, टॉप और ब्रा उतारो
जिया की बहन करिश्मा ने एक डाक्यूमेंट्री डेथ इन बॉलीवुड में अपने और अपनी बहन के साथ हुई भयानक घटना का जिक्र किया था. करिश्मा ने कहा, एक बार जिया रिहर्सल के दौरान स्क्रिप्ट पढ़ रही थी तभी साजिद ने उसे अपना टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा. जिया इस बात से चौंक गई. उसने मुझसे कहा कि अभी फिल्म शुरू भी नहीं हुई है और ऐसी हरकतें हो रही हैं, वो बेहद परेशान हो गई और घर जाकर खूब रोई.उसने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था इसलिए उसे फिल्म करनी पड़ी क्योंकि अगर वो कॉन्ट्रैक्ट से पीछे हटती तो उसे लीगल केस का सामना करना पड़ता. 

Related Post

मुझपर डाली गंदी नज़र: करिश्मा 
करिश्मा ने आगे कहा कि साजिद ने उनपर भी गंदी नजर डाली थी. करिश्मा बोलीं, मैं जिया के साथ एक बार साजिद के घर गई. तब मेरी उम्र 16 साल रही होगी. वो मुझे घूर रहे थे और उन्होंने जिया से मेरे बारे में कहा, ओह शी वांट्स सेक्स..ये सुनकर जिया घबरा गईं. उन्होंने साजिद को टोकते हुए कहा, क्या बोल रहे हो, वो बच्ची है, छोटी है. इसके बाद हम तुरंत वहां से निकल गए.   

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026