मेरा प्राइवेट पार्ट टच करो…जब डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के साथ की घिनौनी हरकत, जानिए फिर क्या हुआ?

साजिद खान जैसे डायरेक्टर्स पर कई बार यौन शोषण के आरोप लगे हैं लेकिन वो अब भी फिल्म इंडस्ट्री में बने हुए हैं.

Published by Kavita Rajput

Sajid Khan Saloni Chopra Me Too: 2018 में जब बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की लहर आई तो कई एक्ट्रेसेस ने डायरेक्टर्स या मेल को-वर्कर्स या एक्टर्स पर यौन शोषण के आरोप लगाए. इनमें से एक नाम डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) का था जिनपर कई महिलाओं ने हैरेसमेंट के आरोप लगाए. इनमें से एक सलोनी चोपड़ा (Saloni Chopra) थीं जिन्होंने साजिद की फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया था. सलोनी ने साजिद पर ऐसे-ऐसे आरोप लगाए थे कि आप जानकर चौंक जाएंगे.

फोन पर करते थे बेहद गंदी बातें

सलोनी ने एक ब्लॉग के जरिए सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया था. उन्होंने साजिद पर शारीरिक शोषण के साथ-साथ मेंटल टॉर्चर के भी आरोप लगाए थे. सलोनी ने बताया था कि साजिद उन्हें देर रात कॉल करते थे और उन्हें कॉल उठाना ही पड़ता था क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो साजिद उन्हें और ज्यादा परेशान करते थे. सलोनी ने कहा था, वो मुझसे पूछते थे कि मैंने क्या पहना है, मुझे बिकिनी फोटोज सेंड करने के लिए कहते थे. कभी वो अपनी गर्लफ्रेंड के बारे भला-बुरा कहते थे तो कभी अपने प्राइवेट पार्ट के साइज़ के बारे में बात करते थे. 

Related Post

वो कहते थे कि मेरा प्राइवेट पार्ट बेहद बड़ा है और उससे भी ज्यादा उनकी सेक्सुअल डिज़ायर्स बड़ी हैं. वो मुझसे अपना प्राइवेट पार्ट छूने के लिए कहते थे और गुस्सा हो जाते थे जब मैं उन्हें मना करती थी कि मैं ऐसा नहीं करना चाहती. वो मुझे अपने घर में रहने के लिए भी कहते थे. एक बार तंग आकर मैंने उनसे पूछ ही लिया कि आखिर वो चाहते क्या हैं, क्या वो मेरे साथ सोना चाहते हैं?अगर ऐसा है तो मैं उनकी ये इच्छा पूरी करके आगे बढूं क्योंकि मैं थक चुकी थी. साजिद ये बात सुनकर भड़क गए थे और उन्होंने कहा था कि ये सब सिर्फ सेक्स तक सीमित नहीं है. उन्होंने मुझे स्टुपिड कहा. फिर उन्होंने मुझसे कहा कि वो ऐसे कई डायरेक्टर्स के नाम गिना सकते हैं जो एक्ट्रेसेस को महीनों तक अपने घर में रखते हैं और इंडस्ट्री में ये चीज़ बेहद आम है.

हाथ पकड़कर बोले-मेरा प्राइवेट पार्ट टच करो

सलोनी ने आगे कहा, मैं बेवक़ूफ़ थी कि कास्टिंग काउच केवल एक बार सोने से खत्म हो जाता है. वो तो मुझे अपनी गुलाम बनाकर रखना चाहते थे. एक बार तो साजिद ने उनका हाथ जबरदस्ती पकड़कर अपने प्राइवेट पार्ट पर टच करने की कोशिश की. सलोनी इस बात से बेहद डर गईं. उन्होंने ऑफिस में लैपटॉप फेंका और वहां से निकल गईं. तब साजिद ने उनका करियर तबाह करने की धमकी तक दी थी. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026