बायोपिक बनाई, पर खिलाड़ी को इंस्टाग्राम पर फॉलो बैक नहीं करतीं परिणीति चोपड़ा, खुद साइना नेहवाल ने खोला राज़

Saina Nehwal: परिणीति चोपड़ा को बायोपिक ड्रामा 'साइना' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिली, जिसमें उन्होंने बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल का रोल निभाया था.

Published by Heena Khan

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा को बायोपिक ड्रामा ‘साइना’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिली, जिसमें उन्होंने बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल का रोल निभाया था. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने देखा कि परिणीति इंस्टाग्राम पर साइना को फॉलो बैक नहीं करती हैं. साइना ने सुभोजित घोष के साथ अपने YouTube चैनल पर एक नई बातचीत के दौरान इस बारे में बात की, और बताया कि वो और एक्ट्रेस सिर्फ़ प्रोजेक्ट के लिए प्रोफेशनल कमिटमेंट के तौर पर मिले थे और उसके बाद उनकी कोई दोस्ती नहीं हुई.

क्या बोलीं साइना

इस बात पर रिएक्ट करते हुए कि कई यूज़र्स ने देखा कि वो इंस्टाग्राम पर परिणीति को फॉलो करती हैं लेकिन एक्टर उन्हें फॉलो बैक नहीं करतीं, साइना ने कहा, “असल में, मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया और न ही कभी इस पर ध्यान गया है. क्योंकि मेरी ट्रेनिंग, टूर्नामेंट और इवेंट्स की वजह से ज़िंदगी इतनी बिज़ी रही है कि इस चीज़ पर ध्यान नहीं गया. इसके आगे उन्होंने कहा कि हमारी जितनी भी बातें हुई हैं, ऐसा नहीं था कि हम दोस्त बन गए थे… कुछ सेशंस में मैं भी एक प्रोफेशनल की तरह उसे बता रही थी कि मैंने ज़िंदगी में क्या-क्या किया, मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा कि मैंने दोस्ती की थी या कुछ मैंने इस बात पर कभी ध्यान नहीं दिया. हमने जो भी बात की, ऐसा नहीं था कि हम दोस्त बन गए थे. मैंने उसे बताया कि मेरी ज़िंदगी अब तक कैसी रही है.

Related Post

नहीं बनी अच्छी दोस्त

इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से एक प्रोफेशनल काम था जिसके लिए वो वहां  थी और मुझे यह पता था. मैं अपनी ट्रेनिंग में बिज़ी थी इसलिए मैं भी ज़्यादा समय नहीं दे पाई. कि हम डिनर या लंच पर जाएँ. उतना कभी हुआ नहीं. जितना भी 1-2 घंटे में, 2-3 हफ़्ते में एक बार हम मिलते थे, डायरेक्टर साहब भी वहां होते थे… और मैंने उसे अपनी जर्नी और बाकी सब के बारे में बताया. ऐसा कुछ भी नहीं था कि हमने बहुत ज़्यादा समय बिताया ताकि हम दोस्त बन सकें, यह ज़्यादातर उस काम के बारे में था जो वो करने वाली थी, लेकिन हमने कोई ज़्यादा दोस्ती नहीं बनाई थी कि फॉलो या अनफॉलो चेक करें. 

Virat Kohli Instagram: विराट कोहली का इंस्टाग्राम गायब! क्या सोशल मीडिया से लिया सन्यास?  फैंस हुए बेचैन

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026