तलाक के बाद एक्स वाइफ अमृता सिंह से कैसे हैं रिश्ते, सैफ अली खान ने किया बड़ा खुलासा

सैफ और अमृता की शादी साल 1991 में हुई थी उस समय सैफ महज 21 साल के थे वहीं, अमृता 33 साल की थीं. दोनों का रिश्ता 13 साल टिका था.

Published by Kavita Rajput

Saif Ali Khan Amrita Singh divorce: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हाल ही में काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के चैट शो Two Much With Kajol And Twinkle में नजर आए थे. इस दौरान सैफ अली खान ने अपनी पहली वाइफ रहीं अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ उनके कैसे रिलेशन हैं, इसपर खुलकर बात की है. आपको बता दें कि सैफ और अमृता की शादी साल 1991 में हुई थी उस समय सैफ महज 21 साल के थे वहीं, अमृता तब 33 साल की थीं. इन दोनों की उम्र में 12 का बड़ा अंतर था. साल 2004 आते तक दोनों का तलाक हो गया था. वहीं, साल 2012 में सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली थी. 

सैफ ने बताया वे आज भी अमृता के टच में हैं 

शो के दौरान सैफ ने कहा कि भले ही उनका और अमृता का तलाक हो चुका है लेकिन वे आज भी अपनी एक्स वाइफ के टच में हैं. सैफ ने आगे कहा, ‘मैंने अमृता और मेरे बारे में कई बार बात की है. 21 साल एक बड़ी ही यंग एज होती है,  ऐसे में बदलाव होना स्वाभाविक है. हम जानते थे कि हमारे बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है लेकिन बावजूद इसके हमारे दो प्यार बच्चे हैं. मैंने पता नहीं ये पहले कभी कहा है या नहीं लेकिन अमृता ने मेरी लाइफ में बेहद महत्वपूर्ण रोल निभाया था’. 

Related Post

सैफ ने कहा अमृता एक बेहतरीन मां हैं 

सैफ ने चैट शो में कहा कि, ‘अमृता का कंट्रीब्यूशन बेहद मायने रखता है, चीजें वैसे नहीं हुईं जैसा हम चाहते थे, ये दुर्भाग्य है लेकिन मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, वे एक बहुत अच्छी मां हैं. मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि वे मेरी लाइफ में आईं, आज भी अमृता और मैं कई जरूरी बातों पर डिस्कस कर लेते हैं. हम आज भी टच में हैं’. आपको बता दें कि पहली शादी से सैफ अली खान और अमृता के घर दो बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ था. वहीं, करीना से दूसरी शादी के बाद सैफ के घर तैमूर और जेह का जन्म हुआ है.

Kavita Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026