आज ‘राम’ कल ‘रावण’, ‘रामायण ‘में Ranbir Kapoor के भगवान राम बनने पर सद्गुरु ने कही ऐसी बात

फिल्म 'रामायण' में रणबीर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आयेंगे. जब से ये फिल्म अनाउंस हुई है तब से रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठ रहे हैं.

Published by Kavita Rajput

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘रामायण’ (Ramayana) पर काम कर रहे हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आयेंगे. जब से ये फिल्म अनाउंस हुई है तब से भगवान राम के तौर पर रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठ रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठाए कि रणबीर को भगवान राम के तौर पर फ़िल्मी पर्दे पर कैसे स्वीकार किया जा सकता है? कई लगों का तर्क है कि रणबीर इस रोल में बिलकुल फिट नहीं हैं. रणबीर की लगातार आलोचना पर स्पिरिचुअल गुरु सद्गुरु ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है. 

रणबीर की कास्टिंग पर ये बोले सद्गुरु
फिल्म के प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा से बातचीत में सद्गुरु ने रणबीर को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय दी है. उन्होंने रणबीर पर उठ रहे सवालों को ‘अनफेयर’बताया है और कहा है, लोग पुरानी चीज़ों को निकालकर पूछ रहे हैं कि रणबीर कपूर कैसे भगवान राम का रोल कर सकते हैं? ये किसी भी एक्टर के साथ गलत जजमेंट है. आप उनसे रियल लाइफ में भगवान राम की तरह होने की बात नहीं कर सकते. कल को किसी और मूवी में वो रावण के किरदार में दिख सकते हैं. किसी ने पास्ट में किसी तरह का रोल किया और अब वह राम का किरदार नहीं निभा सकता, ये बात गलत है. 

Related Post

यश की तारीफ की
सद्गुरु ने फिल्म में यश की रावण के तौर पर कास्टिंग को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, यश बहुत हैंडसम मैन हैं जिसपर नामित ने भी हामी भरते हुए कहा, वो बेहद हैंडसम और देश के टैलेंटेड सुपरस्टार हैं जिन्हें दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है. हम रावण के सारे शेड्स परदे पर दिखाना चाहते हैं और ये सिर्फ यश ही कर सकते हैं.बता दें कि रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा. मौजूदा समय में जून 2025 तक फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली गई थी. पहले राउंड का VFX भी पूरा हो चुका है.  

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026