Raveena Tandon Viral Video: भीड़ के बीच रवीना ने किया ऐसा काम कि लोगों ने करी जमकर तारीफ, देखें वीडियो..!

Raveena Tandon Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट पर रवीना टंडन ने जमीन पर पड़ी पॉलिथिन उठाकर सफाई का संदेश दिया. वीडियो वायरल होने पर लोगों ने उनकी जिम्मेदारी और सादगी की खूब तारीफ की.

Published by sanskritij jaipuria

Raveena Tandon Viral Video: फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर अपने काम और सादगी भरे स्वभाव की वजह से चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने एक छोटे से काम के जरिए सफाई और जिम्मेदारी का संदेश दिया. वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है. रवीना वहां से बाहर निकल रही थीं, तभी उनकी नजर जमीन पर पड़ी एक पॉलिथिन पर पड़ी. इसे अनदेखा करने के बजाय उन्होंने तुरंत उसे उठाया. उनके पीछे चल रहा एक व्यक्ति जो शायद उनकी टीम का सदस्य था- आगे बढ़कर पॉलिथिन अपने हाथ में ले लेता है. रवीना इशारे से उसे डस्टबिन में डालने के लिए कहती हैं. ये पूरा दृश्य काफी स्वाभाविक और सहज दिखता है.

फैन्स ने की जमकर तारीफ

जैसे ही वीडियो पोस्ट हुआ, लोगों ने रवीना की इस पहल की प्रशंसा की. कई यूजर्स ने लिखा कि सार्वजनिक जगहों को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और पब्लिक फिगर्स के ऐसे छोटे-छोटे कदम समाज को अच्छी दिशा देते हैं. एक टिप्पणी में लिखा गया- “अगर हर कोई थोड़ा-थोड़ा भी ध्यान रखे, तो जगहें काफी साफ रह सकती हैं.”

कई लोगों ने ये भी कहा कि इस तरह का व्यवहार देखने से दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है कि सिर्फ बात करने से नहीं, बल्कि खुद करके दिखाने से बदलाव आता है.

Related Post

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

छोटी आदतें, बड़ा असर

रवीना का ये वीडियो याद दिलाता है कि सफाई केवल सरकार या सफाई कर्मचारियों का काम नहीं है. आम लोग भी अगर अपनी जिम्मेदारी समझें और छोटे-छोटे कदम उठाएं, तो पर्यावरण और आसपास की जगहों में बड़ा फर्क लाया जा सकता है.

  

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026