25 करोड़ में बनी, 340 करोड़ कमाई! इस फिल्म ने सिर्फ दिल ही नहीं, रिकॉर्ड भी जीते

फिल्म की कहानी एक युवा लड़के कृष्णा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दादा पुष्कर नाथ की मौत के बाद उनके अतीत की सच्चाई जानने की कोशिश करता है. उसे धीरे-धीरे पता चलता है कि कैसे उसका परिवार और बाकी कश्मीरी पंडितों को जबरन घर छोड़ने पर मजबूर किया गया था.

Published by Komal Singh

 


साल 2022 की शुरुआत में एक बॉलीवुड की दुनिया में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था द कश्मीर फाइल्स. उस फिल्म ने जो किया, वो बहुत कम फिल्मों के बस की बात होती है. महज 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म मे 70 दिनों में 340 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन ये फिल्म सिर्फ कमाई के लिए नहीं जानी जाती है, इस मूवी का असर लोगों के दिलों पर भी हुआ था. तो चलिए जानते है जानते है आखिर कौन सी फिल्म थी जीसने लोगों को अंदर हिला के रख दिया था.

सच्ची खटना पर आधारीत फिल्म

यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों या फिर कहे हिंदुओं के पलायन पर आधारित है. उस समय कश्मीर घाटी में आतंकवाद और कट्टरवाद बढ़ गया था. इसके कारण हजारों कश्मीरी पंडितों को धमकियों, हिंसा और डर के साए में अपना घर-बार छोड़कर भागना पड़ा था. कई लोगों की हत्या हुई, महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ और हजारों परिवार उजड़ गए. दशकों तक यह विषय बहुत कम चर्चा में रहा. न तो फिल्मों में इसे सही तरीके से दिखाया गया और न ही आम लोगों को इसकी कहानी की पूरी जानकारी थी. लेकिन द कश्मीर फाइल्स ने इस भूल चुके इतिहास को फिर से एक बार सबको याद दिलाया और एक सच्ची आवाज दी.

सच्चाई के साथ कही गई बात

इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री है. उन्होंने इसे किसी मसाला फिल्म की तरह नहीं बनाया था, बल्कि जमीनी सच्चाई और रिसर्च के बेस्ड पर तैयार किया था. उन्होंने कई पीड़ितों और परिवारों से बातचीत की, उनकी कहानियों को सुना और पूरी ईमानदारी के सा थ स्कीन पर उतारा. इस फिल्म में अनुपम खेर खुद जो खुद कश्मीरी पंडित हैं, ने फिल्म में दिल छू लेने वाला अभिनय किया. उनके साथ मिथुन मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकारों ने भी शानदार काम किया . इन सभी की एक्टिंग लोगों को इतनी सच्ची लगी कि दर्शते को ऐसा लगां की वो खुद उस समय में पहुच चुके हो या फिर उन्होंने खुद अपनी आंखों से देखा हों.

Related Post

छोटी फिल्म, बड़ा असर

आजकल की बात करें तो करोडों रुपये खर्च होते है सितारे, गाने, एक्शन सब कुछ होता है. लेकिन द कश्मीर फाइल्स ने बिना किसी भव्य सेट या ग्लैमर के सिर्फ सच्चाई के दम पर इतिहास रच दिया. लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने नहीं, सच जानने गए थे. कई लोग थिएटर से बाहर आकर रो पड़े . इस फिल्म ने उन लोगों की आवाज बनकर काम किया जिनकी दर्द भरी कहानी कभी सुनी ही नहीं गई थी.


 

Komal Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026