प्राइवेट जेट, आलीशान बंगला और नेटवर्थ? जानें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारियां

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding :  विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. ऐसे में उनकी नेटवर्थ और कमाई सर्वाधिक चर्चा में है.

Published by JP Yadav

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा के बड़े स्टार में शुमार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे.  कपल ने यह जानकारी भी दी है कि शादी समारोह को ‘विरोश की शादी’ कहा जाएगा. VIROSH में VI का मतलब विजय देवरकोंडा के नाम से है यानी अंग्रेजी के शुरुआती 2 अक्षर, जबकि ROSH रश्मिका के नाम से जुड़ा है. दोनों को मिलाकर ‘Virosh’ नाम दिया गया है. यहां पर बता दें कि रश्मिका मंदाना के कई चाहने वाले यानी फैन्स एक्ट्रेस को ROSH नाम से भी बुलाते हैं. 

प्रॉपर्टीज़ और कार कलेक्शन

शादी की चर्चा के साथ ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की प्रॉपर्टी और पैसे की भी चर्चा सोशल मीडिया के साथ-साथ मेन स्ट्रीम मीडिया में हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  एक्ट्रेस के पास देशभर में कई रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज़ हैं. इसमें कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 8 करोड़ रुपये का आलीशान घर भी शामिल है. इसके अलावा हैदराबाद, मुंबई, गोवा और उनके होमटाउन कूर्ग में भी कई संपत्तियां हैं. होमटाउन कूर्ग विला की कीमत 8 करोड़ रुपये के आसपास है.

क्या है रश्मिका की नेटवर्थ

तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में कई फिल्में कर चुकीं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंडस्ट्री में खूब दौलत और शोहरत कमाई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कुल नेटवर्थ 130 करोड़ रुपये है. इसके अलावा प्राइवेट जेट, जुबली हिल्स मेंशन और कूर्ग विला का जिक्र किए बिना दोनों की संपत्ति की चर्चा अधूरी है.  सिर्फ रश्मिका की बात करें तो उनकी नेट वर्थ लगभग 66 करोड़ रुपये है. वह हर फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. 

Related Post

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है. एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम पर 48 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. ‘पुष्पा’ में काम करके चर्चा में आईं रश्मिका मंदाना को को ‘नेशनल क्रश’भी कहा जाता है. वह साउथ इंडिया की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. इसके साथ ही वह सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ और रणवीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में भी बतौर एक्ट्रेनस नजर आ चुकी हैं. 

क्या है विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ

उधर, एक्टर विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ 66 करोड़ रुपये से 70 करोड़ रुपये के बीच है. लाइफस्टाइल एशिया ने 2023 में उनकी नेट वर्थ 66 करोड़ रुपये बताई थी. वहीं डेक्कन क्रॉनिकल ने 2026 में इसे 70 करोड़ रुपये आंकी थी. एक्टिंग के साथ-साथ, स्टार ने फैशन, स्पोर्ट्स और रियल एस्टेट के जरिये भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं.  मिली जानकारी के अनुसार, विजय हर फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये लेते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली उनकी कमाई उनकी सालाना इनकम में एक बड़ा हिस्सा है. हाउसिविटी.कॉम के मुताबिक, बेवरेज और फैशन जगत में होने वाली हर डील से विजय को 1-2 करोड़ रुपये मिलते हैं.

विजय देवरकोंडा के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स

 मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लगभग 40 लाख रुपये कमाते हैं. वह हैदराबाद ब्लैकहॉक्स वॉलीबॉल टीम के को-ओनर भी हैं. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, विजय के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में लगभग 15 करोड़ रुपये का एक लग्ज़री बंगला है. 

JP Yadav

Recent Posts

Asha Bhosle personal life: आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में भागकर की थी शादी, झेली घरेलू हिंसा, जानिए अनसुने किस्से

Asha Bhosle personal life: आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका रहीं, जिनकी प्रोफेशनल…

April 12, 2026

Asha Bhosle Passed Away: आशा भोसले को आखिरी सलाम, कब और कहां होंगे अंतिम दर्शन? बेटे ने दी जानकारी

Asha Bhosle Passed Away: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया. सिंगर ने आज…

April 12, 2026