पहले चलाई Maruti Zen, अब बादशाह ने खरीदी करोड़ों की Rolls-Royce! कीमत इतनी की बन जाए फिल्म

Rolls-Royce Cullinan Series II : भारत के रैपर बादशाह ने अपनी शानदार कार कलेक्शन में एक और बड़ी कार ऐड की है. कार की कीमत जान आपके होश उड़ जाएंगे, ये कार इंडस्ट्री में सिर्फ कुछ ही लोगों के पास है.

Published by sanskritij jaipuria

Rolls-Royce Cullinan Series II : भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके मशहूर रैपर, सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो सिर्फ गानों में ही नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल में भी बादशाह हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी लग्जरी कारों की लिस्ट में Rolls-Royce Cullinan Series II को जोड़ा है, जिसे दुनिया की सबसे महंगी और आलीशान SUVs में गिना जाता है. खास बात ये है कि बादशाह पहले भारतीय म्यूजिक आर्टिस्ट बन गए हैं जिन्होंने इस शानदार SUV को अपने गैराज में शामिल किया है.

इस नई कार के साथ बादशाह अब उस खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं जिसमें पहले से ही मुकेश अंबानी, शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन, भूषण कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े नाम मौजूद हैं. Rolls-Royce जैसी रॉयल कार को खरीदकर उन्होंने अपने फैंस को एक बार फिर चौंका दिया है और दिखा दिया है कि सपने अगर पूरे दिल से देखे जाएं, तो उन्हें हकीकत में बदलना मुमकिन है.

Rolls-Royce की कीमत

Rolls-Royce की ये नई SUV सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी बेहद खास है. इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में करीब 12.45 करोड़ रुपये है. इसमें 6.75 लीटर का ट्विन-टर्बो V12 इंजन है, जो 563 बीएचपी की ताकत और 850 एनएम टॉर्क पैदा करता है. बाहरी लुक की बात करें तो इसमें इल्युमिनेटेड ग्रिल, पतली हेडलाइट्स और 23 इंच के ऑप्शनल व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा अंदर की लग्जरी भी कमाल की है, जिसमें डिजिटल डैशबोर्ड, ग्लास पैनल, स्टाइलिश क्लॉक कैबिनेट और स्टारलाइट हेडलाइनर जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

‘Zen Wale Ladke’ से Rolls-Royce तक का सफर

बादशाह ने अपनी नई कार की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने वीडियो में एक खास कस्टम नेम टैग दिखाया, जिस पर लिखा था “Zen Wale Ladke”. ये टैग उनकी पहली कार Maruti Zen की याद दिलाता है, जिसे उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में शुरुआती सफलता मिलने पर खरीदा था. आज Rolls-Royce जैसी महंगी कार तक पहुंचना बादशाह की मेहनत, जुनून और सफर की मिसाल है.

Related Post

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

बादशाह के कार कलेक्शन

Rolls-Royce Series II से पहले भी बादशाह के पास कई महंगी गाड़ियां हैं. इनमें शामिल हैं- Rolls-Royce Wraith, Lamborghini Urus, Porsche Cayman, Audi Q8, Mercedes-Benz S-Class, Jeep Wrangler Rubicon, BMW 640d और GLS 350d. ये साफ दिखाता है कि उन्हें कारों से खास लगाव है.

सबसे महंगा हिप-हॉप टूर भी किया

हाल ही में बादशाह ने नॉर्थ अमेरिका टूर किया, जो अब तक का भारत का सबसे महंगा और सफल हिप-हॉप टूर साबित हुआ. इस टूर से उन्होंने 6 मिलियन डॉलर की टिकट कमाई की और 2 मिलियन डॉलर प्रोडक्शन पर खर्च किए.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026

कभी पेट भरना था मुश्किल, अब IPL में चमकने को तैयार है ट्रक ड्राइवर का बेटा! पिता की कहानी सुन रो पड़ेंगे आप

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों का एक अलग ही स्ट्रगल होता है, वो बड़े…

March 26, 2026

PSL 2026: ऐसा क्या हुआ जो डेविड वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही लगा दी पाकिस्तान खिलाड़ियों की क्लास, जानें पूरा मामला

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर…

March 26, 2026