रिलीज से पहले ही हिट हुई ‘धुरंधर 2’, प्रीव्यू में किया 44 करोड़ का कलेक्शन; बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar 2 box office collection: धुरंधर 2 के प्रीव्यू शो ने ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 18 मार्च 2026 को रिलीज़ हुए अपने पेड प्रीव्यू शो से भारत में 44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

Published by Preeti Rajput

Dhurandhar 2 box office collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट रिलीज होने के बाद से ही इसके सीक्वल को लेकर ज़बरदस्त चर्चा चल रही है. वहीं 18 मार्च 2026 को, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू शो रिलीज किया गया. जिसका दर्शक बीते 3 महीने से इंतजार कर रहे थे. धुरंधर 2 एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर है. फिल्म मेकर्स को उम्मीद थी, कि इस फ़िल्म की ओपनिंग भी पहले पार्ट की तरह ही ज़बरदस्त होगी. मजेदार बात तो यह है कि सिर्फ़ प्रीव्यू शो से ही इसने और भी ज़्यादा धूम मचा दी. Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 18 मार्च 2026 को रिलीज़ हुए अपने पेड प्रीव्यू शो से भारत में 44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पूरे भारत में 12,292 शो के साथ, आदित्य धर की इस फ़िल्म का नेट कलेक्शन अब तक 44 करोड़ रुपये रहा है. इसके अलावा, इसका ग्रॉस कलेक्शन 52.71 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. हालाँकि, यह आँकड़ा बदल भी सकता है, क्योंकि आखिरी समय में कई शो में देरी हुई और उन्हें रद्द कर दिया गया, जिसका रिफ़ंड अंतिम आँकड़ों पर असर डालेगा.

प्रीव्यू शो के देरी के लिए मांगी माफी

हालांकि, दर्शकों ने ‘धुरंधर’ की दूसरी किस्त का खूब आनंद लिया, लेकिन इसके प्रीव्यू शो पूरे भारत में स्क्रीनिंग में देरी से शुरु हुए. कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते कई दक्षिण भारतीय भाषाओं के शो तो आखिरी समय पर रद्द कर दिए. इस मुद्दे पर बात करते हुए, फिल्म मेकर अदित्य धर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट जारी कर लिखा कि ‘हमारे प्यारे धुरंधर परिवार के लिए, धुरंधर हमारे लिए सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है. यह कुछ ऐसा है जिसके साथ हम जिए हैं, जिसे हमने संवारा है, और जिसे हम आप सभी के साथ, एक ही पल में, हर भाषा में साझा करने का सपना देखते रहे हैं.’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘पूरे भारत में हमारे ज़्यादातर हिंदी शो शाम 5 बजे से तय समय पर चल रहे हैं. हमारे सभी तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से शुरू होंगे’.

उन्होंने कहा कि ‘कुछ त तकनीकी दिक्कतों के कारण, हमारे मलयालम और कन्नड़ शो कल सुबह से शुरू होंगे. अगर जिस डब्ड वर्शन के लिए आपके पास टिकट हैं, वह इस समय आपके सिनेमाघर में नहीं चल रहा है, तो आपके पास रिफ़ंड लेने या उसके बजाय सबटाइटल के साथ हिंदी वर्शन देखने का विकल्प होगा.’ माफी मांगते हुए उन्होंने बोला कि’इस असुविधा के लिए हम सचमुच माफ़ी मांगते हैं. इस फ़िल्म के लिए आपका प्यार हमारे लिए पूरी दुनिया के बराबर है, और हम इसे आपके साथ साझा करने का और इंतज़ार नहीं कर सकते,” बयान के आखिर में यह कहा गया’.

ये क्या बोल गए Ranveer Singh, कांतारा में दिखाई ‘देवी’ को बता डाला ‘भूत’! आगबबूला हुए लोग

धुरंधर 2 से जुड़ी जानकारी

रणवीर सिंह के साथ, ‘धुरंधर 2’ में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आएंगे. 19 मार्च को फुल फ्लैज्ड दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. ‘धुरंधर’ के पहले भाग ने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की थी.

  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Gold Price Today: स्पॉट गोल्ड संभला, लेकिन MCX पर क्यों गिरे सोने के दाम

Gold Price Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर US फेडरल रिज़र्व के…

March 19, 2026

Iran Israel War: अमेरिका में हो सकता है बड़ा हमला, खतरे में डोनाल्ड्र ट्रंप समेत कई मंत्रियों की जान!

कहा जा रहा है कि फोर्ट मैकनेयर के ऊपर ड्रोन देखे जाने के बाद अधिकारियों…

March 19, 2026