Rajpal Yadav Bail : तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे राजपाल यादव, कोर्ट में जमा किए 1.5 करोड़ रुपये

Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने वकील को अंतरिम जमानत के लिए 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का आदेश दिया था. लेकिन अब इस मामले पर 18 मार्च को सुनवाई होगी.

Published by Preeti Rajput

Rajpal Yadav Bail Hearing: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव की जमानत याचिका पर आज सोमवार, 16 फरवरी को सुनवाई हुई. एक्टर दिल्ली के तिहाड़ जेल में कई दिनों से बंद है.  कोर्ट उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का आदेश दिया था. 

राजपाल यादव को मिली जमानत

राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिल गई है. उन्होंने कोर्ट में ढाई करोड़ रुपये कोर्ट में जमा करवाए हैं. एक्टर पहले ही 75 लाख रुपये पहले जमा करवा चुके थे, जबकि 1 करोड़ 75 लाख रुपये आज जमा करवाए गए हैं. अब इस मामले पर अगली सुनवाई 18 मार्च 2026 को होगी.

3 बजे तक का दिया था समय

दिल्ली हाई कोर्ट में राजपाल यादव के वकील को प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था. वह भी 3 बजे से पहले. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ‘अगर आप आज दोपहर 3 बजे तक जमा कर देते हैं, तो हम राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दे देंगे. अगर आप ऐसा करने में नाकामयाब रहे तो हम कल सुबह फिर से इस मामले पर सुनवाई करेंगे. एक्टर ने पैसे जमा कर दिए हैं और अब उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है. 

चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव, सलमान खान और अन्य के बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी की मदद , फिल्म भूत बंगला में बढ़ाई…

Related Post

सोनू सूद ने क्या कहा?

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘आज हमारे भाई राजपाल यादव भाई के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. प्रार्थना करते हैं कि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ें और उन्हें वह राहत मिले जिसके वह हकदार हैं. वह एक दुर्लभ टैलेंट और एक अद्भुत आत्मा हैं. चलो इस मोमेंटम को खत्म नहीं होने देते, हम उनके साथ खड़े हैं और जब तक चीजें सही नहीं हो जातीं, तब तक चलते रहेंगे.’

किस केस में सजा काट रहे राजपाल?

राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के कर्ज़ से जुड़े चेक-बाउंस केस में जेल में हैं. यह मामला 2010 का है, जब एक्टर ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था और लोन देने वाले को रिटर्न देने का वादा किया था. हालांकि, फ़िल्म के बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप होने के बाद, यादव को भारी नुकसान हुआ और बकाया रकम 9 करोड़ रुपये हो गई. जिस रकम को वह अदा नहीं कर पाए, जिसके कारण आज वह जेल में सजा काट रहे हैं.  

राजपाल यादव मामला! कितने रुपये के चेक बाउंस पर हो सकती है जेल? जानिए सजा और जुर्माना

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

मामूली दांत दर्द बना जानलेवा, डेंटिस्ट के पास पहुंचा मरीज; काटने पड़ गए दोनों हाथ पैर!

Septic shock after dental visit: अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि डेवन सेप्टिक…

April 2, 2026

कौन हैं शिवांग कुमार? SRH के इस स्पिनर ने मचाई सनसनी; जानें क्या है इसकी कहानी?

Shivang Kumar debut for srh: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी बेहतरीन स्काउटिंग के लिए जानी…

April 2, 2026

Ramayan teaser: रामायण टीज़र पर बदला ‘सीता’ का नजरिया! दीपिका चिखलिया ने की तारीफ, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Ramayan teaser: रामायण के नए टीज़र ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया…

April 2, 2026

LJP में सुलह के संकेत, चिराग पासवान को मिला चाचा पारस का साथ! CM फैस को लेकर दिया बड़ा बयान

Lok Janshakti Party News: हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने अपने…

April 2, 2026

Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला का भारतीय दुल्हन लुक वायरल,  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की  तारीफ

American Women Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला के भारतीय दुल्हन लुक वाले वायरल वीडियो ने…

April 2, 2026

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? RBI के ये नियम नहीं माने तो लगेगा भारी जुर्माना

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग रोजमर्रा के खर्चों में किया जा सकता…

April 2, 2026