खौफनाक विलेन ने बचाया राज कपूर का करियर, एक रुपये फीस लेकर चमका दी किस्मत; जानें कौन है बॉलीवुड का शेरखान?

Pran Birth Anniversary: दिवंगत एक्टर प्राण अपने समय के सबसे मंहगे विलेन थे. लेकिन राज कपूर की एक फिल्म के लिए उन्होंने सिर्फ 1 रुपये में काम किया था. यह फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी.

Published by Preeti Rajput

Pran Birth Anniversary: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में जब भी सबसे बेहतरीन विलेन की बात होती है, तो उस लिस्ट में सबसे ऊपर प्राण साहब का नाम सबसे ऊपर आता है. प्राण साहब की आज 106वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर हम आपको उनकी एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने केवल एक रुपये फीस के तौर पर ली थी. प्राण का पूरा नाम प्राण कृष्ण सिकंद था. हालांकि, वो आगे जाकर सिर्फ प्राण नाम से मशहूर हुए. उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त थी, कि वह सभी हीरो पर भारी पड़ जाते थे. वह अपनी खतरनाक एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में दहशत पैदा कर देते थे. लोग उनसे इस कदर डरते थे, कि लोगों ने अपने बच्चे का नाम भी प्राण रखना बंद कर दिया था.

दिल्ली में हुआ जन्म

प्राण साहब का जन्म 12 फरवरी 1920 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने 40 के दशक में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. प्राण ने 90 के दशक तक काम किया. 50 साल से ज्यादा करियर में वह 400 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए थे. वह अपने दौर के सबसे महंगे विलेन हुआ करते थे. लेकिन, राज कपूर जैसे दिग्गज कलाकार आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, तब प्राण ने बड़ा दिल दिखाते हुए उनकी फिल्म में सिर्फ 1 रुपये में भी काम किया था. जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘बॉबी’ है. ये फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन राज ने किया था. इससे बतौर लीड एक्टर उनके बेटे ऋषि कपूर ने अपना करियर शुरू किया था. 1970 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के डूबने के कारण राज कंगाल हो गए थे.

शेर खान का टैग

प्राण के एक्टिंग करियर के लिए फिल्म जंजीर मील का पत्थर साबित हुई थी. 1973 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में प्राण ने शेर खान की भूमिका अदा की थी. जंजीर में उन्होंने इस कदर एक्टिंग की थी, जिसके कारण उन्हें शेर खान का टैग मिला. 

‘शादी टूटने का इंतजार’, निक संग अपने रिश्ते को लेकर ये क्या बोल गईं प्रियंका चोपड़ा; जानें क्या है सच?

2013 में हुआ निधन

प्राण साहब को सिनेमा में दिए गए उनके योगदान के लिए भारत सरकार से पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिल गया है. इस दिग्गज एक्टर का 12 जुलाई 2013 को निधन हो गया था. 

Rajpal Yadav Case: कौन है राजपाल यादव की दूसरी पत्नी? चेक बाउंस मामले में क्या उनका भी नाम है शामिल; यहां समझिए पूरा मामला?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

धर्म से ऊपर इंसानियत! हिंदू भाइयों ने पेश की अनोखी मिसाल; ईदगाह के लिए दान कर दी अपनी जमीन

land donated to idgah: करीब 7,000 की आबादी वाले इस गांव में स्थित ईदगाह काफी…

March 29, 2026

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा! एक्टर की हुई दर्दनाक मौत; इंडस्ट्री में शोक की लहर

Rahul Arunodoy Banerjee Death: राहुल ओडिशा के तालसरी बीच पर एक टीवी शो की शूटिंग…

March 29, 2026

DMK Manifesto 2026: स्टालिन का मास्टरस्ट्रोक! फ्री लैपटॉप से 2000 रुपये मदद तक, DMK के घोषणापत्र में क्या खास?

Tamil Nadu Election 2026: घोषणापत्र में तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने…

March 29, 2026

UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 24,000+ शिक्षक भर्तियां जल्द, नया पोर्टल होगा लाइव; यहां समझें सारी डिटेल्स

UP Education Service Commission: नई भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किए गए ई-अधियाचन पोर्टल का…

March 29, 2026

West Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित; अधीर रंजन चौधरी को इस सीट से मिला टिकट

West Bengal Election 2026: सूची में सबसे प्रमुख नाम अधीर रंजन चौधरी का है, जो…

March 29, 2026

Delhi News: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत! 5 अप्रैल की लोक अदालत में मिलेगा समाधान

Delhi Police News: दिल्ली के 7 बड़े कोर्ट परिसरों पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत,…

March 29, 2026