मशहूर सिंगर Humane Sagar का निधन, इतनी कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, इस बीमारी ने ली जान

हुमन ने 17 नवंबर को भुवनेश्वर के AIIMS में आखिरी सांस ली. अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर हुमन की मौत की पुष्टि की

Published by Kavita Rajput

Humane Sagar Death: पॉपुलर उड़िया सिंगर हुमन सागर की 36 साल की उम्र में डेथ हो गई है. हुमन ने 17 नवंबर को भुवनेश्वर के AIIMS में आखिरी सांस ली. अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर हुमन की मौत की पुष्टि की और बताया कि वह शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराए गए थे. उन्हें निमोनिया था जिसकी वजह से लीवर फेलियर, मल्टीऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम सहित कई अन्य बीमारियां थीं जिसकी वजह से 17 नवंबर की रात 9 बजकर 8 मिनट पर उनकी डेथ हो गई. मेडिकल बुलेटिन में ये भी कहा गया कि हुमन को स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की एक्सपर्ट टीम की कई कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हुमन के निधन की खबर मिलते ही ओडिशा के चीफ मिनिस्टर मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, मैं जाने-माने सिंगर हुमन सागर के निधन से बेहद स्तब्ध और दुखी हूं. उनका निधन म्यूजिक और सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है. मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और भगवान से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. ओम शांति.

Related Post

कौन थे हुमन सागर?

हुमन उड़िया फिओम इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर थे. उनका जन्म 25 नवंबर 1990 को उड़ीसा के तितलागढ़ में हुआ था. हुमन को रियलटी टीवी शो वॉइस ऑफ़ ओडिशा सीजन 2 जीतने के बाद 2012 में पॉपुलैरिटी मिली थी. तकरीबन दस साल के करियर में हुमन ने कई उड़िया फिल्मों और एलबम्स में गाने गाये. इश्क तू ही तू, बेबी, अगस्त्य समेत कई एक से बढ़कर एक गाने गाये. उन्हें ओडिशा का अरिजीत सिंह कहा जाता था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026