₹252 करोड़ के ड्रग्स केस में मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए Orry, 25 नवंबर तक का मांगा समय

ऑरी को पुलिस ने 252 करोड़ के ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े हुए हैं.

Published by Kavita Rajput

ओरहान अवत्रामणि उर्फ़ ऑरी (Orry) को मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने हाल ही में समन भेजकर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. ऑरी को 20 नवंबर को मुंबई के पुलिस के घाटकोपर ऑफिस में पेश होना था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे और उन्होंने पुलिस से अपने वकील को भेजकर 25 नवंबर तक का समय मांग लिया. 

क्यों एंटी नारकोटिक्स सेल के निशाने पर हैं ऑरी?

दरअसल, हाल ही में दुबई से डिपोर्ट होकर इंडिया लाए गए ड्रग स्मगलर मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख ने खुलासा किया था कि दुबई और मुंबई में होने वाली अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की हाई प्रोफाइल पार्टीज में कई सेलेब्स शामिल होते हैं. इनमें शेख ने ऑरी के अलावा नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर, फिल्ममेकर अब्बास मस्तान और एनसीपी लीडर जीशान सिद्दीकी का नाम लिया था. इसी वजह से पुलिस ने ऑरी को समन भेजा था. 

Related Post

बता दें कि मार्च 2024 में पुलिस ने 252 करोड़ की ड्रग्स सांगली, महाराष्ट्र में पकड़ी थी जिसमें सुहैल शेख को दुबई से गिरफ्तार कर इसी साल अक्टूबर में मुंबई लाया गया था. शेख ने कबूला था कि वो पूरे इंडिया और दुबई में रेव पार्टीज ऑर्गनाइज करता है जिसमें कई बड़े सेलेब्स शामिल होते हैं जिनमें एक नाम ऑरी का भी है. 

कौन हैं ऑरी?

ऑरी सोशल मीडिया पर्सनालिटी और सोशलाइट है जिसका टॉप सेलिब्रिटीज के साथ उठना बैठना है. ऑरी की जान्हवी कपूर, करण जौहर, दीपिका पादुकोण, ख़ुशी कपूर, न्यासा देवगन समेत कई सेलेब्स से अच्छी दोस्ती है. कई हाई प्रोफाइल पार्टीज में ऑरी को बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पोज करते हुए देखा गया है.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026