Neha Dhupia On Ishaan Khattar: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक बार फिर अपने व्लॉग से धमाल मचा दिया है. हाल ही में अपने वीडियो में वह ईशान खट्टर के साथ एक मजेदार बातचीत करती हुई नजर आईं. नेहा ने मस्तीभरे अंदाज से एक्टर की शादी को लेकर तंज कसा. एक पब्लिक इवेंट में अचानक मिले दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री ने फैंस को खूब हंसाया.
नेहा ने पूछा ऐसा सवाल
वीडियो में नेहा और ईशान पब्लिक इवेंट में गर्मजोशी के साथ बातचीत करते हुए नजर आए. ईशान उन्हें फोन पर कुछ दिखा रहे थे, तभी नेहा ने उनकी उंगली पर चमचमाती चीज को नोटिस किया. वह हंसते हुए बोलीं कि ये रिंग है या की-रिंग? उनके इस सवाल पर ईशान एकदम हैरान रह गए. फिर हंसते हुए उन्होंने कहा कि- यह सिर्फ रिंग है. इसके बाद नेहा की हंसी और ईशान का कूल रिएक्शन देख लोग आपस में हंसने लगे. यह मूमेंट इतना अनस्क्रिप्टेड – नैचुरल था, कि हर कोई दीवाना हो गया.
दोनों के बीच गहरी दोस्ती
इवेंट में मौजूद एक सोर्स के जरिए पता लगा कि यह पूरी तरह स्पॉन्टेनियस था. उसने कहा कि हा ईशान को चिढ़ा रही थीं, और सबको खूब मजा आया. दोनों के बीच गहरी दोस्ती दिख रही थी. नेहा का व्लॉग सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. फैंस भी इस व्लॉग के खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि-हा मैम हमेशा की तरह टॉप! ईशान का रिएक्शन गोल्ड.
बिंदास एक्ट्रेस नेहा धूपिया
नेहा धूपिया की छवि हमेशा से काफी बेबाक रही है. बिग बॉस या नौ फिल्टर नेहा वह हमेशा खुलकर अपनी बात रखते हुए नजर आती हैं. ईशान के साथ नेहा की यह मस्ती उनकी पुरानी दोस्ती को दिखाता है. यह पल साबित करता है कि दोनों के बीच काफी मजबूत बॉन्ड है. स्टार्स की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री काफी कमाल की है. नेहा का शादी वाला तंज भल मजाक था, लेकिन फैंस सच में सोच रहे हैं कि क्या ईशान जल्द शादी करने वाले हैं?
होमबाउंड में नजर आए थे ईशान
ईशान खट्टर को होमबाउंड में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बहुत तारीफ मिली थी. होमबाउंड शोएब और चंदन की कहानी बताती है कि कैसे वे लोअर मिडिल क्लास के दो नौजवानों की एक डरावनी लेकिन प्यारी कहानी में अपनी ज़िंदगी जीते हैं. एक अपनी जाति की पहचान से जूझता है, जबकि दूसरा धर्म के आधार पर भेदभाव सहता है. अपने मतभेदों के बावजूद, दोनों का एक ही सपना है: पुलिस की वर्दी पहनना. सिर्फ ज़िंदा रहने के लिए नहीं, बल्कि इज्जत के लिए.

