मेरी जींस उतार दी, जबरदस्ती किस किया-जब मॉडल ने Subhash Ghai की घिनौनी करतूतों की खोली पोल

फिल्ममेकर सुभाष घई पर एक्ट्रेस ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं, इससे पहले भी उनपर कई महिलाएं ऐसे आरोप लगाए हैं.

Published by Kavita Rajput

Subhash Ghai Sexual Harrasment: टीवी रियलटी शो हाउस अरेस्ट में कंटेस्टेंट रह चुकी एक्ट्रेस नेहा वडोलिया (Neha Vadoliya) ने फिल्ममेकर सुभाष घई (Subhash Ghai) पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि सुभाष घई ने उन्हें घर बुलाकर जबरन किस करने की कोशिश की. सुभाष घई इससे पहले भी विवादों में आ चुके हैं. 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान उनपर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे. 

इनमें से एक इजरायली मॉडल रीना गोलन थी जिसने सुभाष घई पर कई संगीन आरोप लगाकर बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी. मॉडल ने दावा किया था कि ये घटना उसके साथ तब हुई थी जब वो फिल्ममेकर के साथ मूवी कर रही थी.

Related Post

‘उन्होंने मुझे जबरदस्ती चूमा’
रीना ने कहा था, स्टार्टिंग में सुभाष घई मुझे म्यूजिक रिकॉर्डिंग्स के लिए ले जाते थे जहां मैं और लोगों के साथ देर रात तक बैठी रहती थी. रिकॉर्डिंग से घर लौटने के लिए कभी कभी मैं ऑटो पकड़ती तो कभी वो मुझे ड्रॉप कर देते थे. इस दौरान उन्होंने कई बार मेरी जांघ पर हाथ फेरा और मुझे गले लगाते हुए कहा कि मैं अच्छा काम करती हूं. कई बार उन्होंने मुझे लोखंडवाला में स्थित उनके छोटे फ्लैट पर स्क्रिप्ट सेशन पर बुलाने की बात कही और कहा कि वहां और लोग भी होंगे. मैं एक दिन वहां गई तो वहां कोई नहीं था, वो अकेले उस फ्लैट में थे. उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें ये फ्लैट थिंकिंग के लिए स्पेस देता है, फिर वो इमोशनल हो गए और अचानक मेरी गोद में अपना सिर रखकर रोने का नाटक करने लगे. मैंने उन्हें खुद से दूर किया तो वो उन्होंने मुझे पकड़कर जबरदस्ती किस कर लिया. 

सुभाष घई के ड्राइवर ने की जबरदस्ती
रीना ने ये भी आरोप लगाए कि सुभाष घई ने उनके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला था और घर छोड़ने के बहाने उनका ड्राइवर उन्हें एक होटल में ले गया जहां उसने उनके साथ जबरदस्ती की. रीना ने कहा था, ड्रिंक पीने के बाद मुझे कोई होश नहीं रहा. वो मुझे एक होटल रूम में ले गया, उसने मेरी जींस उतारी और मेरे ऊपर चढ़ गया, मैंने चिल्लाने की कोशिश की तो उसने मेरा मुंह दबा दिया, मैं बेहोश हो गई और मुझे कुछ याद नहीं रहा. सुबह जब मैं उठी तो वो ड्राइवर होटल रूम में ही बैठकर नाश्ता कर रहा था.सुभाष घई ने इन आरोपों का खंडन कर दिया था और कहा था कि रीना ने सिर्फ पब्लिसिटी बटोरने के लिए ये कहानी गढ़ी है.  

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026