मुंबई में Enrique Iglesias का कॉन्सर्ट या बॉलीवुड पार्टी? आखिर किस वजह से गूंज उठा पूरा मैदान!

मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट ने मचा दिया धमाल! मलाइका अरोड़ा, विद्या बालन समेत कई सितारे पहुंचे, लेकिन शो में ऐसा क्या हुआ कि सबकी निगाहें थम गईं?

Published by Anuradha Kashyap

मुंबई शहर में हुआ ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एनरिक इग्लेसियस (Enrique Iglesias) का पहला कॉन्सर्ट, जिसने पूरी रात को एक म्यूजिकल फेस्टिवल में बदल दिया. महाराष्ट्र की इस शाम में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और माहौल को और भी ग्लैमरस बना दिया, यह एनरिक का भारत में तीसरा दौरा था — उनका पहला दौरा साल 2000 में और दूसरा 2012 में हुआ था लेकिन इस बार का शो सबसे भव्य साबित हुआ.

बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से बढ़ी शो की चमक

इस म्यूजिकल नाइट को और खास बनाया बॉलीवुड के जाने-माने चेहरों ने, मलाइका अरोड़ा, विद्या बालन, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जैसे सितारे इस इवेंट में नजर आए. टीवी स्टार कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी इस कॉन्सर्ट में पहुंचे और खूब एन्जॉय किया. इसके अलावा राहुल वैद्य, मेयांग चांग, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी और एलनाज़ नोरोज़ी भी दिखाई दिए, हर किसी ने एनरिक के गानों पर थिरकते हुए इस रात को यादगार बना दिया. सितारों की भीड़ और एनरिक की परफॉर्मेंस ने इस शो को एक ‘स्टार स्टडेड’ इवेंट बना दिया.

Related Post

A post shared by Bollywood Paparazzi (@bollywoodpaparazzii)

एनरिक का एनर्जेटिक एंट्री और धमाकेदार परफॉर्मेंस

शाम करीब 8:20 बजे जब एनरिक अपने बैंड के साथ ब्लैक आउटफिट और सिग्नेचर कैप में स्टेज पर आए, तो पूरा ग्राउंड तालियों और चीखों से गूंज उठा. उन्होंने मंच पर आते ही दर्शकों का अभिवादन किया और शानदार शुरुआत की ‘Subeme La Radio’ से, इसके बाद ‘Freak’, ‘Chasing The Sun’, ‘Be With You’, ‘Heartbeat’, ‘Cuando Me Enamoro’ जैसी गानों से उन्होंने म्यूजिक लवर्स का दिल जीत लिया.

‘Hero’ और ‘Bailando’ पर झूमी पूरी भीड़

एनरिक ने अपने सुपरहिट ट्रैक्स ‘Hero’, ‘Tonight’, ‘Bailamos’ और ‘Bailando’ गाकर सभी को नॉस्टैल्जिक कर दिया। हर गाने के साथ दर्शकों की आवाज़ उनकी आवाज़ में मिलती गई, स्टेज की लाइट्स, साउंड और एनरिक का चार्म सबने मिलकर माहौल को जादुई बना दिया. उन्होंने मुंबई के दर्शकों का दिल जीतते हुए अपने पुराने दौर की यादें ताज़ा कीं.

Anuradha Kashyap

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026