AI ने ‘महाभारत’ में किया बेड़ागर्क, मॉडर्न फर्नीचर देख आई मीम्स की बाढ़; गंगा और भीष्म वाले सीन पर मचा बवाल

Mahabharat Ek Dharmayudh: महाभारत-एक धर्मयुद्ध का AI वर्जन का ओटीटी पर खूब क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन, इस शो में मॉडर्न फर्नीचर और गंगा-भीष्म का एक सीन देख बवाल मचना शुरू हो गया है.

Published by Prachi Tandon

Mahabharat Ek Dharmayudh Show Controversy: भारत में पौराणिक कथाओं और धार्मिक कहानियों वाले शोज का क्रेज हमेशा ही देखने को मिलता है. यही वजह है कि बीआर चोपड़ा की रामायण और महाभारत के किरदार आज भी लोगों के जहन में बसे हुए हैं. हालांकि, बीआर चोपड़ा के बाद भी कई बार महाभारत-रामायण पर शोज और फिल्में बन चुकी हैं लेकिन, लोगों को इतना इंप्रेस नहीं कर पाई है. हाल में भी महाभारत पर एक शो आया है जिसे AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है. 

AI ने महाभारत का किया बेड़ागर्क, मचा बवाल

महाभारत-एक धर्मयुद्ध शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है, इस शो को बिना किसी एक्टर के पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है. लेकिन, AI ने शो में ब्लंडर कर दिया है, जिसके बाद बवाल मच गया है. शो में ऑडियंस ने नोटिस किया है कि हस्तिनापुर के सीन्स में आज का मॉर्डन फर्नीचर दिखाई दे रहा है. इस शो का पहला एपिसोड 25 अक्टूबर को रिलीज किया गया है, जिसमें प्रिंस देवव्रत (भीष्म) के जन्म पर फोकस किया गया है.

गंगा और भीष्म वाले सीन पर आई मीम्स की बाढ़

सीन में देखने को मिलता है कि मां गंगा अपने नवजात शिशु को लेकर कमरे में लेकर बैठी हैं. उस कमरे के इंटीरियर को महाभारत के काल से जोड़ने की कोशिश की गई है. लेकिन, एक सीन में बेड का साइड टेबल आज के जमाने का दिखाई दे रहा है. साइड टेबल में ड्रॉअर भी हैं, जो बिल्कुल मॉडर्न जमाने का फर्नीचर है. ऐसे में महाभारत सीरीज में मॉडर्न फर्नीचर देख लोगों ने खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी है, इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी आ गई है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: कनाडा में Madhuri Dixit के शो पर भड़के लोग, गुस्से में कर डाली कानूनी एक्शन की मांग

शो देखने वालों ने सीन का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर कर रहे हैं. इतना ही नहीं, तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बेडसाइट टेबल देख हंसी नहीं रुक रही है. तो वहीं, दूसरे ने लिखा, एक सीन में दीवार पर टंगी फोटो में एक शख्स ने सूट पहना हुआ था. ऐसे में कुछ लोग इस शो को मजाक बना रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: 16-17 साल की एक्ट्रेस को देख फिसली नीयत, नशे में धुत होकर डायरेक्टर ने कर डाली खौफनाक हरकत

Prachi Tandon

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026