जावेद अख्तर ने हिंदुओं से कहा ‘मुस्लिमों की तरह मत बनो’ बुरी तरह भड़क गए सिंगर लकी अली बोले- ‘राक्षसों की भी…’

Lucky Ali Javed Akhtar Controversy: सिंगर लकी अली ने जावेद अख्तर के उस बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने कहा था- 'हिंदू, मुसलमानों जैसे मत बनो.' सिंगर ने सोशल मीडिया पर जमकर निशाना साधा.

Published by Shraddha Pandey

Lucky Ali post On Javed Akhtar: मशहूर सिंगर लकी अली (Lucky Ali) और सीनियर राइटर-लीरिकिस्ट जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाज़ी छिड़ गई है. मामला तब शुरू हुआ जब एक पुराना वीडियो सामने आया जिसमें जावेद अख्तर कहते दिखे- “हिंदू, मुसलमानों जैसे मत बनो, उन्हें अपने जैसा बनाओ.”

इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लकी अली ने X (पहले Twitter) पर लिखा- “Don’t become like Javed Akhtar, never original and ugly as f***.”

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लकी अली का ये कमेंट वायरल हो गया और इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने उनके बयान का सपोर्ट किया, तो कुछ ने इसे ओवर रिएक्शन बताया. वीडियो में जावेद अख्तर एक इवेंट में फ्रीडम ऑफ स्पीच और समाज में बढ़ती असहिष्णुता पर बात कर रहे थे. उन्होंने शोले फिल्म के उस सीन का ज़िक्र किया जिसमें धर्मेंद्र शिवजी की मूर्ति के पीछे छिपकर हेमामालिनी से बात करते हैं. अख्तर ने कहा कि “आज ऐसे सीन लिखना मुश्किल है. 1975 में भी हिंदू थे, तब किसी को दिक्कत नहीं हुई.”

Related Post

पहले भी जावेद अख्तर दे चुके हैं विवादित बयान

उन्होंने आगे कहा, “मैंने एक बार कहा था हिंदू, मुसलमानों जैसे मत बनो, उन्हें अपने जैसा बनाओ. लेकिन अब हिंदू खुद बदल रहे हैं, ये ट्रैजेडी है.” जावेद अख्तर ने अब तक लकी अली की टिप्पणी पर कोई जवाब नहीं दिया है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अख्तर के बयानों को लेकर विवाद हुआ हो. वो पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर अपने विचारों को लेकर ट्रोल्स का सामना कर चुके हैं.

सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है. कुछ यूज़र्स ने लकी अली का सपोर्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने जो कहा, वो सीधा और सच्चा है, वहीं कई लोग जावेद अख्तर के बचाव में उतर आए और बोले कि उनके बयान को कॉन्टेक्स्ट से बाहर लिया गया है. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस बहस के चलते दोनों से जुड़े पुराने इंटरव्यू और क्लिप्स भी शेयर हो रहे हैं. 

Shraddha Pandey

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026