आगे जाके क्या होगा, सब नर्वस…भाभी Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी पर देवर ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर उनके ससुराल में कैसा माहौल है, ये उनके देवर सनी कौशल ने एक इंटरव्यू में बताया है.

Published by Kavita Rajput

Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) ने भाभी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की प्रेग्नेंसी पर अपना रिएक्शन दिया है. हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में सनी से भाई विक्की और भाभी कटरीना के पेरेंट्स बनने को लेकर सवाल किया गया. इस बारे में सनी ने बताया कि उनके घर में इस वक्त बेहद खुशी का माहौल है और सब इंतजार कर रहे हैं कि नन्हा मेहमान कब आएगा. 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सनी बोले-सब नर्वस हैं कि…
सनी ने कहा, सभी को बड़ी ख़ुशी है और नर्वस भी हैं कि क्या होगा आगे जाके.आपको बता दें कि कटरीना अपने देवर सनी से बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. पिछले दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने सनी को बर्थ डे विश भी किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना की डिलीवरी 15-20 अक्टूबर के बीच हो सकती है. वो अभी प्रेग्नेंसी के तीसरे और आखिरी चरण में हैं. 

Related Post

पिछले दिनों विक्की और कटरीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. इस दौरान दोनों ने एक फोटो भी शेयर की थी जिसमें कटरीना बेबी बंप के साथ नजर आ रही थीं.इस फोटो के साथ कैप्शन था-अपनी लाइफ के बेहतरीन चैप्टर की ओर बढ़ते हुए हमारे दिल ख़ुशी और आभार से भरे हुए हैं.

2021 में हुई थी विक्की-कैट की शादी
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ रही थीं. कटरीना काफी समय से पब्लिक अपीयरेंस नहीं दे रही थीं और अगर इक्का-दुक्का बार नजर आईं तो उन्हें काफी लूज़ फिट कपड़ों में देखा गया था. इस वजह से प्रेग्नेंसी के कयास और तेज़ हो गए थे लेकिन न ही विक्की और न ही कैट इसपर कोई कंफर्मेशन दे रहे थे लेकिन बाद में उन्हें इस राज़ से पर्दा उठाना ही पड़ा. कटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर 2021 में शादी की थी. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026