‘आप बहुत गॉर्जियस हैं’, Karan Johar ने की सिमर भाटिया की तारीफ, Ikkis एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब सुन दंग रह जाएंगे आप!

Karan Johar On Ikkis : डायरेक्टर करण जौहर ने इक्कीस फिल्म की एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया की तारीफ की. उन्होंने तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी लगाई.

Published by Preeti Rajput

Karan Johar On Ikkis : अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया जल्द फिल्म इक्कीस से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा लीड किरदार अदा कर रहे हैं. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म  1 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. ट्रेलर को फैंस और सेलेब्स खूब सारा प्यार दे रहे हैं. फिल्म मेकर करण जौहर ने इसकी कास्ट की तारीफ की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की है.

करण जोहर ने की सिमर- अगस्तय की तारीफ

करण जोहर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा “ सॉलिड. आपके लिए चीयर कर रहा हूं एग्गी” उन्होंने आगे लिखा कि “फिल्मों में आपका स्वागत है सिमर भाटिया. आप बहुत गॉर्जियस हैं.” करण की स्टोरी देख सिमर भाटिया ने उनका शुक्रिया करते हुए कहा कि “थैंक्यू सर. फिर मुझे धर्मा का पिक्चर क्यों नहीं दिया.”

Related Post

सिमर ने दिया जबरदस्त रिप्लाई

एक्ट्रेस के इस जवाब को देख फैंस सेंस ऑफ ह्यूमर और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं. करण ने भी इसका जवाब देते हुए लिखा “हाहा! यह तुम्हारे लिए सबसे अच्छा लॉन्च है मेरी जान… यह बहुत अच्छा लग रहा है! इसे देखने के लिए और बेशक तुम्हारी डेब्यू परफॉर्मेंस देखने के लिए एक्साइटेड हूं.सिमर भाटिया ने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा “यह सब सिर्फ़ मज़ाक के लिए था, मैं आपकी पोस्ट की सच में तारीफ़ करता हूँ. मुझे सच में लगता है कि यह मेरे साथ हुई अब तक की सबसे अच्छी चीज है.”

धर्मेंद्र जी की आखिरी फिल्म

 सिमर भाटिया और अगस्तय नंदा के साथ इक्कीस में धर्मेंद्र भी नजर आएंगे. यह धर्मेंद्र जी की आखिरी फिल्म है. यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026