‘छावा’ को पछाड़ सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी Kantara Chapter 1, कमाए इतने करोड़

कांतारा: चैप्टर 1 अब इंडिया की ऑल-टाइम टॉप 10 ग्रॉसर्स में आठवें नंबर पर है और अगले कुछ दिनों में और ऊपर पहुंच सकती है.

Published by Kavita Rajput

फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1′ (Kantara Chapter 1) का शानदार बॉक्स ऑफिस सफर जारी है. छठे वीकेंड पर इसने तकरीबन ₹3.50 करोड़ की कमाई की है. हालांकि यह कमाई पिछले वीकेंड के मुकाबले 65% तक कम है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने साल 2025 की सबसे बड़ी हिट विक्की कौशल स्टारर छावा‘ को पछाड़ दिया है. अब कांतारा: चैप्टर 1 भारत की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई जिसकी कुल कमाई ₹697 करोड़ तक पहुंच चुकी है. 

700 करोड़ क्लब में होगी शामिल

कांतारा: चैप्टर 1 अब इंडिया की ऑल-टाइम टॉप 10 ग्रॉसर्स में आठवें नंबर पर है और अगले कुछ दिनों में और ऊपर पहुंच सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स इसके जल्द ही ₹700 करोड़ क्लब में शामिल होने की बात कह रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को जल्दी डिजिटल रिलीज़ कर दिया गया जिससे इसे करीब ₹15–20 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है.

इतने करोड़ में बनी थी ‘कांतारा चैप्टर 1

बता दें कि फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरे के मौके पर रिलीज हुई थी. आपको बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 2022 में आई फिल्म कांतारा का प्रिक्वल है. फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी हैं. उनके अलावा फिल्म में गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयराम भी अहम किरदारों में हैं. फिल्म का बजट 125 करोड़ है. 

2025 की टॉप 10 कमाई करने वाली भारतीय फिल्में

Related Post

कांतारा: चैप्टर 1 ₹697 करोड़

छावा ₹695 करोड़

सैयारा ₹393 करोड़

कुली ₹323 करोड़

वॉर 2 ₹287 करोड़

महावतार नरसिम्हा ₹268 करोड़ (3D सहित ₹297 करोड़)

दे कॉल हिम OG ₹219 करोड़

संक्रान्तिकि वस्थूनम् ₹217 करोड़

रेड 2 ₹201 करोड़

सितारे ज़मीन पर ₹199 करोड़

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026